Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

राष्ट्रीय

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

27 मार्च, 2026 12:59 PM

आदिशक्ति जगत जननी मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की देशभर में पूजा-अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मां सिद्धिदात्री को नमन किया है। उन्होंने प्रार्थना की कि देवी मां से कामना है कि वे अपने सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद दें।

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘संस्कृत सुभाषितम्’ शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मां सिद्धिदात्री को नमन। देवी मां से कामना है कि वे अपने सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद दें।”उन्होंने ‘संस्कृत सुभाषितम्’ में लिखा, “सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥” सुभाषितम्’ का अर्थ है, “सिद्धों, गंधों, यक्षों, असुरों और देवताओं द्वारा भी सदा पूजित होने वाली, सिद्धियां प्रदान करने वाली, माता सिद्धिदात्री हमारा सदा कल्याण करें।”

शिवराज सिंह चौहान ने दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं दीं

वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “जगतजननी मां जगदम्बा के नवम स्वरूप, सर्वसिद्धियां प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया, अपने भक्तों पर अपनी असीम कृपा की अनवरत वर्षा करती रहें। हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे, सुख, समृद्धि, सौभाग्य के नव पुष्प खिलें, सबका मंगल व कल्याण हो। मैया के श्रीचरणों में यही प्रार्थना करता हूं।”

योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “जगज्जननी मां दुर्गा के नवम स्वरूप, अष्ट सिद्धि और नौ निधियों की प्रदाता मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, चराचर जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।”

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां सिद्धिदात्री को नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भगवान शिव को भी पूर्णता प्रदान करने वाली मां का यह स्वरूप हमारी अटूट निष्ठा और सेवा भाव को सफलता में परिवर्तित करता है। मां का आशीर्वाद हमें जन-कल्याण के संकल्पों को सिद्ध करने का सामर्थ्य प्रदान करता है। मां सिद्धिदात्री की असीम अनुकंपा से समस्त दिल्लीवासियों के जीवन में सदैव समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।”

भजनलाल शर्मा और नितिन नवीन ने भी चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस की शुभकामनाएं दीं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सभी को नवमी पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि मां सिद्धिदात्री की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। इसके साथ ही, मां हमें शक्ति, बुद्धि और आरोग्य प्रदान करें।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि मां सिद्धिदात्री सभी के जीवन में सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे