Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

मनोरंजन

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

19 अगस्त, 2026 10:37 AM

मुंबई : निखिल आडवाणी की पीरियड ड्रामा सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए सीरीज के किरदारों को परिचय करवाने के साथ-साथ बताया है कि सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' 11 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। ये सीरीज हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में होगी। साथ में इंग्लिश और कई इंटरनेशनल भाषाओं के सबटाइटल्स भी मिलेंगे। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित सीरीज को मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

यह सीरीज संजीव सान्याल की पुस्तक 'द रेवोल्यूशनरीज:द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रिडम' पर आधारित है। यह सीरीज युवा क्रांतिकारियों के साहस, बलिदान और ब्रिटिश राज के खिलाफ उनके उग्र विद्रोह की गाथाओं पर केंद्रित है, जो 1857 के विद्रोह के बाद के कालखंड और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के कम चर्चित किंतु प्रभावशाली स्वाधीनता सेनानियों के संघर्षों को दर्शाती है।
सीरीज की कहानी भारत की आजादी की अनसुनी कहानियों पर आधारित है, जिसमें 4 निडर नौजवान राश बिहारी बोस (भुवन बाम), सचिन्द्र नाथ सान्याल (रोहित सराफ), प्रतिभा लाहिरी (प्रतिभा रांटा) और बाघा जतिन (गुरफतेह पीरजादा) क्रांतिकारियों की कहानी दिखाई गई है।

इन युवा क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश साम्राज्य जैसी बड़ी ताकत के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत की थी। 1857 की क्रांति के बाद जन्मे ये युवा क्रांतिकारी न्याय, आजादी और स्वतंत्रता में अटूट विश्वास रखते थे, जैसे-जैसे ये हथियारबंद संघर्ष के खतरनाक रास्ते पर चलते हैं, सीरीज में उनकी बहादुरी, कुर्बानियां, दोस्ती, धोखे और वो बड़े फैसले दिखाए गए हैं जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई के एक अहम अध्याय को आकार दिया।
सीरीज की स्क्रिप्ट संयुता चावला शेख, अक्षिता वाधवाना, शोभित नारंग और रुत्वी मेहता ने लिखी है। इसमें दमदार कलाकारों की टोली शामिल हैं, जिनमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में हैं। वहीं जेसन शाह, पाओली दाम और तोता रॉय चौधरी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

टॉक्सिक के बाद इस बड़ी फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी? सैफ अली खान होंगे उनके हीरो

टॉक्सिक के बाद इस बड़ी फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी? सैफ अली खान होंगे उनके हीरो

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है