Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

मनोरंजन

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

19 अगस्त, 2026 10:38 AM

मुंबई : अभिनेता हरमन सिंघा लोकप्रिय वेब रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर निकल गए हैं। अभिनेता का कहना है कि मशहूर अभिनेता, होस्ट और वीजे रणविजय सिंघा के भाई होने की वजह से शो में जाते ही उन्हें सभी ने एकदम से घेर लिया था। हरमन सिंघा का कहना है कि शो में जाने से पहले उन्हें भाई रणवीर सिंघा से ज्यादा सलाह लेनी चाहिए थी। अभिनेता से आईएएनएस ने सवाल किया क्या उनके भाई रणविजय ने चीजें अलग तरीके से की होतीं तो हरमन ने कहा, "रणविजय के साथ भी वही दिक्कत होती जो मुनव्वर फारूकी के साथ हुई। जब ओपनिंग बैट्समैन 30 गेंद में सेंचुरी मारने आए तो सारे बॉलर और फील्डर डर जाते हैं। मेरे साथ भी वही हुआ।"

हरमन सिंघा का कहना है कि अगर रणविजय शो में होते तो वो भी मुनव्वर की तरह सबके टारगेट बन जाते, क्योंकि बड़े खिलाड़ी को देखते ही सब घबरा जाते हैं।
अभिनेता हरमन सिंघा ने यह भी बताया कि जाने से पहले उन्होंने अपने भाई रणविजय सिंघा से शो के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि दोनों इस बात से सहमत भी थे कि चाहे हरमन सिंघा बेगुनाह हों या ट्रेटर, उन्हें सबसे पहले टारगेट किया जाएगा।

हरमन सिंघा ने कहा, "काश मैं अपने भाई से कुछ सीख लेता। उन्हें इन सब बातों का बहुत अनुभव है, वे रियलिटी शो में काफी काम किया है, मेरा ये पहला अनुभव था।"
उन्होंने शो के कॉन्सेप्ट की भी तारीफ की, जिसमें 'ट्रेटर्स' को बेगुनाहों के खिलाफ खड़ा किया गया है और साथ ही उन्हें इतनी जल्दी निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा, "सच कहूं, तो मुझे बहुत मजा आया इसलिए शो में मेरा कितना भी योगदान क्यों न हो, दर्शकों के देखने के लिए एंटरटेनिंग होना चाहिए और इससे बेहतर कोई फॉर्मेट नहीं है।"

हरमन सिंघा ने कहा, "मैं और भाई शो बात कर रहे थे कि ये शो पूरी दुनिया में इतना सफल क्यों है। इसकी वजह इसका फॉर्मेट बहुत मजबूत है। इसमें दो ग्रुप बन जाते हैं और लगातार लड़ाई चलती रहती है कि आखिर जीतेगा कौन- ट्रेटर्स या बेगुनाह लोग।"
हरमन की इच्छा थी कि उन्हें शो में और ज्यादा समय मिलता।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

टॉक्सिक के बाद इस बड़ी फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी? सैफ अली खान होंगे उनके हीरो

टॉक्सिक के बाद इस बड़ी फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी? सैफ अली खान होंगे उनके हीरो

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है