Thursday, August 13, 2026
BREAKING
दक्षता विकास केंद्र युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की आधारशिलाः नायब सैनीदक्षता विकास केंद्र युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की आधारशिलाः नायब सैनी खरगे के संबोधन के बाद मंच का शुद्धिकरण संविधान में समानता की भावना का अपमान : सैलजा हरियाणाः मांगों को मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को राज्य व्यापी हड़ताल करेंगे हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर फिजियोथेरेपी एक्ट, 2020 को निरस्त करने को मंत्रिमंडल की मंजूरी हरियाणाः कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी छात्रों के मुद्दों पर मिलकर लड़नी होगी लड़ाई, सामूहिक छात्र संघर्ष समिति का गठन होः दिग्विजय चौटाला अवैध रास्तों के निर्माण मामले में भगोड़े 2 आरोपी गिरफ्तार, 50-50 हजार रुपये का था इनाम हल्द्वानी की घटना के विरोध में 14 अगस्त को कांग्रेस करेगी जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह HKRN बना युवाओं और कर्मचारियों के शोषण का अड्डा, रोजगार के नाम पर सरकार ने किया धोखा : राव नरेंद्र सिंह अकाल तख्त जत्थेदार ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

हिमाचल

द्वारका में हिमाचल निकेतन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, CM ने की प्रगति की समीक्षा

13 अगस्त, 2026 08:37 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। उन्होंने निर्माण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को शेष फिनिशिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि इसे शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश की जनता को समर्पित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल निकेतन भवन राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले प्रदेशवासियों, विशेषकर चिकित्सा उपचार और शिक्षा के उद्देश्य से दिल्ली आने वाले लोगों को आरामदायक और गुणवत्तापूर्ण आवास सुविधा उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन में लगभग चार सितारा श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यह दिल्ली आने वाले हिमाचलवासियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण सहायक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि लगभग 190 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से निर्मित किए जा रहे हिमाचल निकेतन में 107 कमरे, एक रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, दो बहुउद्देशीय हॉल, एक बैठक कक्ष और विद्यार्थियों के लिए डॉर्मिटरी की सुविधा होगी। परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, गार्डन, ईवी चार्जिंग स्टेशन तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरे किए जाएं तथा निर्माण में आवश्यक गुणवत्ता मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, मुख्य अभियंता विजय चौधरी, अधीक्षण अभियंता दीपक राज चौहान तथा प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और आधुनिक, 3,000 करोड़ से बदले जाएंगे पुराने मेडिकल उपकरण

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और आधुनिक, 3,000 करोड़ से बदले जाएंगे पुराने मेडिकल उपकरण

पहले इथेनॉल पर जवाब दे भाजपा, पीडब्ल्यूडी मंत्री की विपक्ष को नसीहत, सेस पर सवाल न उठाएं

पहले इथेनॉल पर जवाब दे भाजपा, पीडब्ल्यूडी मंत्री की विपक्ष को नसीहत, सेस पर सवाल न उठाएं

Shimla: पैट्रोल-डीजल पर 2 बार वैट बढ़ाने के बाद 60 पैसे सैस लगाना जनता पर बोझ : जयराम

Shimla: पैट्रोल-डीजल पर 2 बार वैट बढ़ाने के बाद 60 पैसे सैस लगाना जनता पर बोझ : जयराम

सिरमौर में बड़ा हादसा: राजगढ़ में भरभराकर गिरा मकान, मां-बेटी की मौत; 2 बच्चियां घायल

सिरमौर में बड़ा हादसा: राजगढ़ में भरभराकर गिरा मकान, मां-बेटी की मौत; 2 बच्चियां घायल

Hamirpur: पैट्रोल-डीजल पर सैस बढ़ाकर सुक्खू सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला : अनुराग ठाकुर

Hamirpur: पैट्रोल-डीजल पर सैस बढ़ाकर सुक्खू सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला : अनुराग ठाकुर

मानसून का कहर: हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, ₹886 करोड़ का नुक्सान; IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मानसून का कहर: हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, ₹886 करोड़ का नुक्सान; IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Shimla: अग्निशमन विभाग में 46 नए अग्निशमन वाहन शामिल, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Shimla: अग्निशमन विभाग में 46 नए अग्निशमन वाहन शामिल, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Kangra: ओपीएस में बदलाव का सवाल ही नहीं, कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम : मुकेश अग्निहोत्री

Kangra: ओपीएस में बदलाव का सवाल ही नहीं, कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम : मुकेश अग्निहोत्री

चंबा बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई आठ, इलाज के दौरान घायल महिला ने भी तोड़ा दम

चंबा बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई आठ, इलाज के दौरान घायल महिला ने भी तोड़ा दम