Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

27 मार्च, 2026 01:01 PM

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि देश में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (Liquefied Petroleum Gas, LPG) की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय द्वारा जारी एलपीजी नियंत्रण आदेश के बाद घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे दैनिक एलपीजी उत्पादन 50 टीएमटी (हमारी आवश्यकता का 60 प्रतिशत से अधिक) तक पहुंच गया है, जबकि कुल दैनिक आवश्यकता लगभग 80 टीएमटी है। परिणामस्वरूप, शुद्ध दैनिक आयात आवश्यकता घटकर केवल 30 टीएमटी रह गई है – यानी भारत अब आयात की आवश्यकता से कहीं अधिक उत्पादन कर रहा है।

भारत के 22 एलपीजी आयात टर्मिनलों पर पहुंच रहे हैं

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि घरेलू उत्पादन के अतिरिक्त, अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से 800 टीएमटी एलपीजी कार्गो पहले से ही सुरक्षित हैं और भारत के 22 एलपीजी आयात टर्मिनलों पर पहुंच रहे हैं – जो 2014 में मौजूद 11 टर्मिनलों की तुलना में दोगुने हैं। लगभग एक महीने की आपूर्ति की पूरी व्यवस्था हो चुकी है और अतिरिक्त खरीद को लगातार अंतिम रूप दिया जा रहा है।

तेल कंपनियां प्रतिदिन 50 लाख से अधिक सिलेंडर सफलतापूर्वक वितरित कर रही हैं

वहीं तेल कंपनियां प्रतिदिन 50 लाख से अधिक सिलेंडर सफलतापूर्वक वितरित कर रही हैं। उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में ऑर्डर देने के कारण सिलेंडर की मांग 89 लाख सिलेंडर तक पहुंच गई थी और अब घटकर फिर से 50 लाख सिलेंडर रह गई है। जमाखोरी या कालाबाजारी से बचने के लिए राज्य सरकारों से परामर्श करके वाणिज्यिक सिलेंडरों का आवंटन बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है।

भारत सरकार पीएनजी को पहले से ही बढ़ावा दे रही है

आपको बता दें, राज्य सरकारों के पूर्ण समन्वय से पाइपलाइन द्वारा प्राकृतिक गैस (पीएनजी) को बढ़ावा दिया जा रहा है, क्योंकि यह भारतीय घरों के लिए सस्ती, स्वच्छ और सुरक्षित है। भारत पहले से ही 191 प्रतिदिन मिलियन मीट्रिक मानक घन मीटर की दैनिक आवश्यकता में से 92 प्रतिदिन मिलियन मीट्रिक मानक घन मीटर प्राकृतिक गैस का घरेलू उत्पादन करता है, जिससे भारत एलपीजी की तुलना में पीएनजी पर आयात के मामले में काफी कम निर्भर है। शहरी गैस वितरण क्षेत्र वर्ष 2014 में 57 भौगोलिक क्षेत्रों से बढ़कर आज 300 से अधिक हो गया है।

घरेलू पीएनजी कनेक्शन 25 लाख से बढ़कर 1.5 करोड़ से अधिक

गौरतलब है कि घरेलू पीएनजी कनेक्शन 25 लाख से बढ़कर 1.5 करोड़ से अधिक हो गए हैं। पीएनजी कनेक्‍शन प्राप्‍त करने की यह प्रक्रिया वर्तमान स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही अच्छी तरह से चल रही थी और यह भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा रणनीति को दर्शाती है।मंत्रालय ने कहा कि यह दावा कि एलपीजी के खत्म होने के कारण पीएनजी को बढ़ावा दिया जा रहा है, गलत जानकारी है। एलपीजी की आपूर्ति सुरक्षित है। पीएनजी भारत के घरों के लिए एक बेहतर, अधिक किफायती और अत्यधिक सुविधाजनक ईंधन है।

देश में एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। सभी खुदरा ईंधन दुकानों में पर्याप्त आपूर्ति है। देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कमी नहीं है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे जानबूझकर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं के सुनियोजित अभियान से गुमराह न हों, इसका उद्देश्य अनावश्यक दहशत फैलाना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी