Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

दिल्ली कैपिटल्स में चैंपियन बनने के लिए हर जरूरी गुण मौजूद: केएल राहुल

25 अप्रैल, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली;  दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) रविवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 से आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स से खेलेगी। इस मैच से पहले डीसी के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने इस बात पर जोर दिया है कि हर मैच में जीत की मानसिकता बनाए रखना जरूरी है। राहुल ने कहा कि डीसी में चैंपियन बनने के हर गुण हैं।

राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, "निजी तौर पर मैं हमेशा हर गेम को एक जरूरी गेम मानता हूं और मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि अगले दो गेम उन टीमों के खिलाफ हैं जो अंकतालिका में नंबर 1 और 2 पर काबिज हैं।"

मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को परखने की अहमियत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "आप सबसे अच्छी टीमों के खिलाफ खुद को चुनौती देना चाहते हैं और एक टीम के तौर पर हमारे लिए, मुझे लगता है कि आरसीबी को चिन्नास्वामी में हराने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला, क्योंकि वे वाकई एक अच्छी टीम हैं।"

पंजाब किंग्स से मैच पर राहुल ने कहा, "पंजाब अभी बहुत बढ़िया क्रिकेट खेल रही है। वे इस समय अजेय लग रहे हैं। तो, यही चुनौती है और यही हमे उत्साहित करने वाला है कि हम यह देखें कि हम गेम की शुरुआत में पंजाब पर कैसे दबाव डाल सकते हैं और कैसे दो अंक ले सकते हैं।"

राहुल ने कहा, "पंजाब पर जीत से हमें आत्मविश्वास मिलेगा। फिर हमारा अगला मैच आरसीबी के खिलाफ है। अगर हम लगातार दो जीत हासिल कर पाते हैं, तो इससे हमें जाहिर तौर पर अंक मिलेंगे और टेबल में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी, लेकिन इससे हमें ग्रुप के अंदर कॉन्फिडेंस मिलेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि हमारे पास स्किल और टैलेंट है। हमारे पास वह सब कुछ है जो एक चैंपियन टीम बनने के लिए जरूरी है।"

पंजाब के किंग्स के खिलाफ मुकाबले के बाद डीसी का अगला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ही है।

डीसी 6 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए डीसी को अगले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे