Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा इस बार का बजट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

23 मार्च, 2026 04:49 PM

‘खीर सेरेमनी’ के साथ दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को बजट सत्र से पहले पारंपरिक ‘खीर रस्म’ निभाई। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद बजट सत्र से पहले ‘खीर सेरेमनी’ की शुरुआत की गई। इस रस्म में पारंपरिक भारतीय मिठाई तैयार की जाती है, उसे भगवान को चढ़ाया जाता है और फिर बजट बनाने में शामिल लोगों और आम जनता के बीच बांटा जाता है।

बजट 2026-27 दिल्ली सरकार का दूसरा बजट
सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बजट 2026-27 हमारी सरकार का दूसरा बजट है। यह दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने वाला बजट है। यह दिल्ली के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाला बजट है। यह दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा और राष्ट्रीय राजधानी की एक सकारात्मक छवि को दर्शाएगा।

उन्होंने कहा कि यह ऐसा बजट होगा, जिसमें छात्रों के लिए सुविधाएं, शहर के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर हवा और स्वच्छता व हरी-भरी दिल्ली का सपना है। आज समय सपनों को पूरा करने का है। हमने पिछले साल दिल्ली की दिशा बदलने का काम किया। अब दिल्ली की दशा बेहतर हो, इसके लिए यह बजट काम करेगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, “दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत अभिनंदन है। हमारा प्रण है कि दिल्ली की जनता की सेवा करते हुए सरकार हर समय काम करे व राष्ट्रीय राजधानी को और बेहतर बनाए।”

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा
वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हम पिछले लगभग 30 साल से वायु प्रदूषण से लड़ाई लड़ रहे हैं और सभी सरकारें इसमें नाकाम रही हैं। पिछली सरकार झूठे वादे और बातें करती रही। उन्होंने कहा, “इस बार दिल्ली का बजट ‘ग्रीन बजट’ होगा। दिल्ली के पर्यावरण को बचाने वाला और साफ हवा देने वाला बजट होगा। इसलिए इसे ‘ग्रीन बजट’ का नाम दिया गया है। मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस विजन के लिए धन्यवाद करता हूं।”

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं सभी को आश्वासन दिलाना चाहता हूं कि पिछले एक साल में उन अनेकों कामों को गति देने में कामयाब हुए हैं, जिन कामों की पूर्ति होने से दिल्ली में साफ हवा दिखाई देती। इस बजट में सारी रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी और अगले एक साल के कामकाज की दिशा दिखाई देगी।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति