Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

दिल्ली की विधानसभा से भी छोटे देश कुराकाओ ने रचा इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में ड्रॉ से सभी हैरान

23 जून, 2026 02:05 PM

1.58 लाख की आबादी वाले देश कुराकाओ ने इक्वाडोर से ड्रॉ खेलकर फीफा वर्ल्ड कप का पहला पॉइंट जीतकर इतिहास रचा। कुराकाओ फुटबॉल वर्ल्ड कप का सबसे कम आबादी वाला देश है।
जरा कल्पना कीजिए... एक ऐसा देश जिसके पास न अपनी सेना है, न अपना पासपोर्ट और न ही सुप्रीम कोर्ट। आबादी (1.58 लाख) दिल्ली की किसी विधानसभा से भी कम है। वह विश्व कप फुटबॉल में दमदार दस्तक दे रहा है। ‘कुराकाओ’ की कहानी भारत के लिए भी सीख है जो सबसे बड़ी आबादी के बावजूद इस खेल में काफी पीछे है।

इक्वाडोर को ड्रॉ पर रोक किया हैरान
कैरिबियाई सागर के खूबसूरत द्वीप कुराकाओ ने रविवार सुबह फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर को ड्रॉ पर रोककर अपने इतिहास का पहला प्वाइंट हासिल किया और खेल जगत को हैरान कर दिया। कुराकाओ में न तो कोई पेशेवर फुटबॉल लीग है और न ही खिलाड़ी तैयार करने का कोई ढांचा। दो दशक पूर्व कुराकाओ फुटबॉल महासंघ ने स्थानीय शौकिया खिलाड़ियों पर निर्भर रहने की बजाय यूरोप, खासकर नीदरलैंड्स में बसे कुराकाओ मूल के पेशेवर खिलाड़ियों को खोजना शुरू किया।

कुराकाओ आज भी पूर्ण आजाद नहीं
कुराकाओ फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष गिल्बर्ट मार्टिना ने टीम में शामिल होने की एक ही शर्त रखी कि खिलाड़ी के माता-पिता या दादा-दादी में से कम से कम एक का जन्म कुराकाओ में हुआ हो। वेनेजुएला के तट से 40 मील दूर स्थित कुराकाओ आज भी पूर्ण आजाद नहीं है। 2010 में स्वायत्त देश बनने के बावजूद इसके संवैधानिक प्रमुख नीदरलैंड्स के राजा हैं। यहां के नागरिकों के पास डच पासपोर्ट है। इनकी रक्षा और विदेश नीति हेग (नीदरलैंड्स) से तय होती है।

सिर्फ एक खिलाड़ी कुराकाओ में जन्मा
देश के खेल मंत्री सिथ्री वान खुद नीदरलैंड्स गए और खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने को मनाया। मौजूदा विश्व कप टीम में ताहिथ चोंग इकलौते खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म कुराकाओ में हुआ है। बाकी टीम नीदरलैंड्स में जन्मी, पली-बढ़ी है। कप्तान लिएंड्रो बाकुना और उनके भाई जुनिन्हो बाकुना ने यूरोप में खेल रहे अन्य डच-कुराकाओ खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

टीम से जुड़े रोचक तथ्य
कुराकाओ फुटबॉल वर्ल्ड कप का सबसे कम आबादी वाला देश। इसने 2018 में आइसलैंड (3.5 लाख आबादी) का रिकॉर्ड तोड़ा।
इसके खिलाड़ी भले यूरोप में पैदा हुए, मगर वे स्थानीय पापियामेंटो भाषा बोलते हैं व द्वीप पर आते रहते हैं।
इसकी राजधानी विलेमस्टाड के प्रमुख चौक पर लिखा गया है-विश्व कप में खेलने वाला अब तक का सबसे छोटा देश।
इस टीम की प्रायोजक नीदरलैंड्स की एक निजी ट्रैवल कंपनी कोरेंडन है, जिसके मालिक का नाम अतिलाय उस्लु है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई