Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

दिल्ली की मुख्यमंत्री और एलजी ने वासुदेव घाट का दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

08 अप्रैल, 2026 03:39 PM

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के साथ बुधवार को वासुदेव घाट का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने घाट पर संचालित नावों की स्थिति, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और लोहे के बने पुल की मजबूती की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वासुदेव घाट न केवल स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भी आते हैं। ऐसे में यहां की साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधाओं का बेहतर होना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार आए है तब से तेजी से विकास हो रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए और दिल्ली में स्वच्छ हवा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वहीं, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली में मौसम के अनुसार आने वाली चुनौतियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “आप सभी दिल्ली की परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। गर्मियों में पानी की कमी और जल स्तर गिरने जैसी समस्याएं सामने आती हैं, जबकि बरसात के मौसम में जलभराव और प्रदूषण की चुनौती बढ़ जाती है।”

उन्होंने कहा कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था और संभावित जोखिमों का विस्तृत आकलन किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री और वे स्वयं नियमित रूप से ऐसे स्थलों का दौरा करते रहेंगे ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर जारी रहे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही तुरंत बड़े बदलाव दिखाई न दें लेकिन छोटे-छोटे निरंतर सुधारों के माध्यम से स्थिति को बेहतर बनाया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि आम जनता को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में वासुदेव घाट की स्थिति में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी