Friday, June 05, 2026
BREAKING
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की सराहना दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे: अमित शाह विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.6% विकास दर और 5.1% मुद्रास्फीति दर रहने का अनुमान लगाया RBI नीति फैसले से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक, निफ्टी 23,500 के पार मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला: गौतम गंभीर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट के पहले दिन गिरे 16 विकेट, काइल जेमीसन ने खोला 'पंजा'

मनोरंजन

'दिलों की राम लीला' में दिखेगा रिश्तों का अनोखा सफर, एजाज खान बोले- 'यह सबसे अलग रोल्स में से एक'

05 जून, 2026 09:07 AM

मुंबई : टीवी पर जल्द ही 'दिलों की राम लीला' शो शुरू होने वाला है। शो के प्रोमो ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। शो में एक तरफ पिता और बेटी के रिश्ते की जटिलता दिखाई जाएगी, तो दूसरी तरफ भरोसे, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव की एक खूबसूरत कहानी भी देखने को मिलेगी। इसी बीच शो में अहम भूमिका निभा रहे कलाकारों ने अपने किरदारों और कहानी को लेकर खुलकर बात की है। अभिनेता एजाज खान ने बताया कि यह किरदार उनके लिए बेहद खास है क्योंकि दर्शकों ने उन्हें पहले कभी ऐसे रूप में नहीं देखा है। मैं एक ऐसे पिता का किरदार निभा रहा हूं, जिसके व्यक्तित्व में कई परतें हैं। वह बाहर से सख्त है, लेकिन उसमें भावनाएं, संघर्ष और अंदरूनी दर्द भी शामिल हैं। इस किरदार को निभाते हुए मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। कहानी की सबसे बड़ी ताकत भावनात्मक पहलू होते हैं, जो दर्शकों के दिल को छू जाते हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इस कहानी और इसके किरदारों से खुद को जोड़ पाएंगे।''
शो की कहानी लीला नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है। लीला के पास दौलत, ऐशो-आराम और समाज में सम्मान की कोई कमी नहीं है। वह एक संपन्न परिवार से आती है, और उसकी जिंदगी बाहर से देखने पर बिल्कुल परफेक्ट लगती है। लेकिन उसके जिंदगी में एक ऐसी कमी है, जो उसे हमेशा परेशान करती रहती है। वह अपने पिता का प्यार चाहती है। यही वह चीज है, जिसकी उसे सबसे ज्यादा जरूरत है। परिवार में सब कुछ होने के बावजूद वह खुद को अकेला और अधूरा महसूस करती है। यही खालीपन उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब लीला की मुलाकात राम से होती है। राम उसके पिता का भरोसेमंद पर्सनल असिस्टेंट है। धीरे-धीरे राम, लीला की भावनाओं को समझने लगता है और उसके जीवन का एक मजबूत सहारा बन जाता है। वह लीला का सबसे करीबी दोस्त और हमदर्द बन जाता है।

राम का किरदार निभा रहे अभिनेता मिश्कत वर्मा ने शो को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ''यह कहानी बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाली है। दर्शक इस कहानी में अपने जीवन की झलक देख पाएंगे। शूटिंग के दौरान मुझे अपने किरदार को समझने और उसके रिश्तों को महसूस करने का मौका मिला। ये मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा। मेरा मानना है कि राम का किरदार लोगों को अपनापन और संवेदनशीलता का मैसेज देगा।''

वहीं, लीला की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री आस्था शर्मा ने कहा, ''यह मेरे करियर के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक है। लीला के अंदर मासूमियत भी है, हिम्मत भी है और गहरी भावनाएं भी हैं। इस किरदार के सफर को पर्दे पर उतारना मेरे लिए बेहद यादगार अनुभव रहा है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक लीला की कहानी और उसकी भावनाओं से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं।''
'दिलों की राम लीला' जल्द ही जी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर का संदेश, बोलीं-धरती सिर्फ रहने की जगह नहीं, हमारी सबसे बड़ी विरासत

विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर का संदेश, बोलीं-धरती सिर्फ रहने की जगह नहीं, हमारी सबसे बड़ी विरासत

मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली

मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली

'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत

'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत

'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना