Sunday, May 31, 2026
BREAKING
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि क्रूड ऑयल, RBI की मीटिंग के साथ कौन-कौन से मुद्दे शेयर बाजार को करेंगे प्रभावित? जानें एक्सपर्ट्स राय Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, डिविडेंड भी मिलेगा ITR फाइलिंग 2026 शुरू, सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी राहत, जानिए कौन सा फॉर्म सही? शांति समझौते पर फिर लगा ग्रहण? ईरान ने अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का किया दावा सैनिकों की हुई कमी तो यूक्रेन ने युद्ध में उतारे रोबोट, ‘साइलेंट डेथ’ बनकर रूस पर ढा रहे कहर अभी तो दिल जवान है… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से फिट, बस एक परेशानी मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या झेल रहे हैं लोग डील साइन करो या वार डिपार्टमेंट से डील करने को तैयार हो जाओ, ईरान को अमेरिका की चेतावनी सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

मनोरंजन

थिएटर्स से उतरने वाली है 'भूत बंगला'! जानिए OTT पर कब-कहां होगी रिलीज? कितने करोड़ में बिके राइट्स

31 मई, 2026 01:48 PM

Bhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों से उतरकर अब जल्द ही ओटीटी पर कदम रखने जा रही है। सिनेमाघरों में 200 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई करने के बाद जानिए अब आप इस फिल्म को ओटीटी पर कब से और कहां देख पाएंगे। थिएटर्स से उतरने वाली है 'भूत बंगला'! जानिए OTT पर कब-कहां होगी रिलीज? कितने करोड़ में बिके राइट्स अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों से उतरने वाली है और अब यह ओटीटी पर दस्तक देगी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए यह 6वां हफ्ता है और अब कमाई का ग्राफ काफी नीचे आ चुका है। अगर आप अभी तक यह फिल्म देखने नहीं गए हैं तो बेहतर है कि थोड़ा इंतजार और कर लें, क्योंकि अब यह जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, जिसके बाद आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर एन्जॉय कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं भूत बंगला की ओटीटी पर रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म के बारे में।

ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
सैकनिल्क की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन 120 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'भूत बंगला' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को 60 करोड़ रुपये में बेचे गए थे। फिल्म के डिजिटल राइट्स जी सिनेमा ने 25 करोड़ रुपये में खरीदे और म्यूजिक राइट्स के लिए जी म्यूजिक के साथ 10 करोड़ रुपये की डील हुई थी। तो साफ है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और फिर कुछ वक्त बाद इसका वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया जाएगा जो कि जी सिनेमा पर होगा। लेकिन सवाल यह है कि यह नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी?

कितनी हुई भूत बंगला की कुल कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी मूवी को मेकर्स 12 जून को ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स पर रिलीज करेंगे। बात कमाई की करें तो 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर शनिवार तक हाउसफुल-5 के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शनिवार तक का नेट कलेक्शन 178 करोड़ रुपये हो चुका है और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की यह फिल्म 211 करोड़ रुपये कमा चुका ही। अब देखना यह है कि क्या ओटीटी पर आने से पहले यह कोई और रिकॉर्ड तोड़ेगी?

क्या है फिल्म भूत बंगला की कहानी?
बात फिल्म की कहानी की करें तो यह अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) की कहानी है, जिसे एक दूर-दराज गांव में अपने पुरखों की जागीर विरासत में मिलती है। पैसों की सख्त जरूरत के चलते अर्जुन लोकल लोगों की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए अपनी बहन की शादी महल में करने का फैसला करता है। गांव में वधूसुर नाम के एक राक्षस का आतंक है, जो शादी की रात नवविवाहित दुल्हनों की हत्या कर देती है। अब क्या अर्जुन की बहन की शादी हो पाएगी? अगर हां, तो कैसे? अगर नहीं, तो अर्जुन इस दुष्ट शक्ति से निपटने के लिए क्या करेगा? इन सवालों के जवाब आपको फिल्म देखकर मिलेंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस की हमशक्ल है महिमा चौधरी की बेटी, बोलीं-'यकीनन इसका फायदा उठाना चाहिए'

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस की हमशक्ल है महिमा चौधरी की बेटी, बोलीं-'यकीनन इसका फायदा उठाना चाहिए'

रणवीर सिंह ने डॉन 3 विवाद के बीच फरहान की बहन जोया को दिया खास ऑफर, फिल्ममेकर ने तुरंत…

रणवीर सिंह ने डॉन 3 विवाद के बीच फरहान की बहन जोया को दिया खास ऑफर, फिल्ममेकर ने तुरंत…

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही यह एनिमेशन फिल्म, सीख भी देगी और फुल ऑन मजा भी, फैमिली के लिए बेस्ट!

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही यह एनिमेशन फिल्म, सीख भी देगी और फुल ऑन मजा भी, फैमिली के लिए बेस्ट!

Drishyam 3 Box Office Day 10: शनिवार को 'दृश्यम 3' ने काटा बवाल, शनिवार को कर डाली बंपर कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Day 10: शनिवार को 'दृश्यम 3' ने काटा बवाल, शनिवार को कर डाली बंपर कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

रणवीर सिंह के बैन पर राम गोपाल वर्मा बोले- उनकी सक्सेस से डर गए हैं और जल्द ही...

रणवीर सिंह के बैन पर राम गोपाल वर्मा बोले- उनकी सक्सेस से डर गए हैं और जल्द ही...

बुरा सपना होता था संजय दत्त के साथ काम करना, शूटिंग सेट पर करते थे ऐसी-ऐसी शैतानियां

बुरा सपना होता था संजय दत्त के साथ काम करना, शूटिंग सेट पर करते थे ऐसी-ऐसी शैतानियां

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

बॉबी देओल ने 'अल्फा' को बताया करियर का सबसे शानदार अनुभव, आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ

बॉबी देओल ने 'अल्फा' को बताया करियर का सबसे शानदार अनुभव, आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ