Sunday, August 16, 2026
BREAKING
‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’ स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

बाज़ार

तेल कीमतों में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स 79,000 के करीब

21 अप्रैल, 2026 11:13 AM

कमजोर कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता की उम्मीदों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली, जहां सेंसेक्स 79,000 के करीब पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 445 अंकों की बढ़त के साथ 78,966 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा, जबकि निफ्टी 118 अंक चढ़कर 24,483 पर कारोबार करता दिखा।

बाजार में तेजी का नेतृत्व रियल्टी, बैंकिंग, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और केमिकल सेक्टर के शेयरों ने किया। सेक्टरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी करीब 1.88 फीसदी, प्राइवेट बैंक 1 फीसदी और मेटल इंडेक्स लगभग 0.93 फीसदी तक चढ़े।

हालांकि, कुछ प्रमुख शेयरों में दबाव भी देखने को मिला। एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज, टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे शेयर शुरुआती कारोबार में गिरावट में रहे।

ब्रोडर मार्केट में भी खरीदारी का रुख रहा, जहां मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

इस तेजी के पीछे प्रमुख कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 0.93 फीसदी गिरकर 94.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि WTI क्रूड 2.19 फीसदी लुढ़ककर 85.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बाजार को सपोर्ट इस खबर से भी मिला कि ईरान, पाकिस्तान में अमेरिका के साथ संभावित शांति वार्ता में शामिल होने पर विचार कर रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली जारी रही। सोमवार को एफआईआई ने करीब 1,059 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने करीब 2,966 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो वॉल स्ट्रीट हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।
विशेषज्ञों का मानना है कि आगे बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की चाल और अमेरिका-ईरान वार्ता के नतीजों पर निर्भर करेगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट