Friday, August 28, 2026
BREAKING
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की सम्मान राशि करेंगे जारी टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई में गिरफ्तार कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण लगातार चौथे सत्र में टूटा सोना, पिछले 4 दिनों में एमसीएक्स पर 2.37 प्रतिशत सस्ता हुआ भाव भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत

मनोरंजन

'तेरा कुत्ता टॉमी...' कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत को लिया आड़े हाथ, शेयर किया रक्षाबंधन का पुराना विज्ञापन

28 अगस्त, 2026 11:38 AM

इंटरनेट यूजर्स ने कंगना का ही एक पुराना रक्षाबंधन विज्ञापन खोज निकाला है। इस एड में कंगना के ड्रेसिंग सेंस पर अब कुनिका सदानंद ने मजेदार कमेंट किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज फिल्मों में ही नहीं बल्कि राजनीति में भी अपना दम दिखा रही हैं। अपने करियर में कई हिट फिल्में देने वाली कंगना पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। कंगना के साथ विवादों का भी गहरा नाता है। उनके साथ कई विवाद जुड़े हैं। कंगना ने हाल ही में कृति सेनन के एक राखी ऐड में उनके पहने गए कपड़ों पर कमेंट किया था। कृति सेनन पर कमेंट करने को लेकर कंगना चर्चा में हैं। कंगना के कमेंट के बाद उस विज्ञापन को हटा दिया गया है। ऐसे में अब इंटरनेट यूजर्स ने कंगना का ही एक पुराना रक्षाबंधन विज्ञापन खोज निकाला है। इस एड में कंगना के ड्रेसिंग सेंस पर अब कुनिका सदानंद ने मजेदार कमेंट किया है।

जब कंगना ने किया था रक्षाबंधन विज्ञापन
दरअसल, कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन के विवादों के बीच इंटरनेट यूजर्स ने एक ज्वेलरी ब्रांड 'नक्षत्र' के लिए कंगना का एक पुराना रक्षाबंधन विज्ञापन खोज निकाला। ब्रांड ने कुछ साल पहले यह पोस्टर शेयर किया था। इस विज्ञापन में कंगना रनौत ने ऑफ व्हाइट कलर का डीप नेकलाइन वाली स्ट्रैपलेस ड्रेस पहने हुए नजर आ रही थीं।

कुनिका ने उड़ाया कंगना का मजाक
कंगना का यह पुराना पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर कई यूजर्स ने विज्ञापन में कंगना के लुक और कृति के कपड़ों पर उनके हालिया कमेंट्स को लेकर तुलना करना शुरू कर दिया। वहीं, बिग बॉस 19 फेम और एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी अपना रिएक्शन दिया है। कुनिका ने वायरल एक्स पोस्ट को रीपोस्ट कर उस पर लिखा है, "मेरा कुत्ता कुत्ता, तेरा कुत्ता टॉमी???" कई दूसरे यूजर्स ने भी कंगना पर निशाना साधा। एक यूजर ने कमेंट किया, 'उसका क्लीवेज 'कल्चरल शॉक' है, और मेरा क्लीवेज 'संस्कारी' क्लीवेज है।' एक और यूजर ने लिखा, 'वह उन चीजों की ओर भी इशारा कर रही हैं जिन्हें वह अश्लील और अपने धर्म व संस्कृति के लिए खतरा मानती हैं। कितना पाखंड है।'

यूट्यूब से डिलीट हुआ विज्ञापन
ज्वेलरी के एक विज्ञापन में कृति सेनन रक्षाबंधन मनाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये पहनावा पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी जमकर आलोचना करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख मेकर्स ने इसे यूट्यूब से हटा दिया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'एक दायरे में रहते हुए...', कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां का रिएक्शन

'एक दायरे में रहते हुए...', कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां का रिएक्शन

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'

रक्षाबंधन 2026: ऐश्वर्या राय इस एक्टर को बांधती हैं राखी, 18 साल पहले शुरू हुआ था ये सिलसिला

रक्षाबंधन 2026: ऐश्वर्या राय इस एक्टर को बांधती हैं राखी, 18 साल पहले शुरू हुआ था ये सिलसिला

'मेरी जिंदगी को नर्क बना...', सारा अली खान की मां अमृता सिंह संग झगड़े पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बुरे दौर से गुजरा'

'मेरी जिंदगी को नर्क बना...', सारा अली खान की मां अमृता सिंह संग झगड़े पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बुरे दौर से गुजरा'

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'

'द ट्रेटर्स' में पारुल गुलाटी को मुनव्वर पर क्यों भरोसा? बोलीं, 'वह जो वादा करते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे'

'द ट्रेटर्स' में पारुल गुलाटी को मुनव्वर पर क्यों भरोसा? बोलीं, 'वह जो वादा करते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे'

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस