Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

खेल

तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन

29 जून, 2026 02:44 PM

नॉटिंघम : इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट मैच का चौथा दिन पूरी तरह से न्यूजीलैंड के नाम रहा। न्यूजीलैंड से मिले 373 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक चौथी पारी में 4 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को कप्तान बेन स्टोक्स और बेन डकेट ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। स्टोक्स ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। स्टोक्स 20 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। जैकब बेथेल अपना खाता तक नहीं खोल सके, और वह जैकरी फाउल्क्स की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए।

हैरी ब्रूक ने भी तेज तर्रार शुरुआत की, लेकिन वह 9 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। बेन डकेट 42 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक जो रूट 9 और एमिलियो गे 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में फाउल्क्स 3 विकेट निकाल चुके हैं, जबकि बेन सियर्स एक विकेट झटका।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 9 विकेट खोकर 288 रन बनाने के बाद अपनी दूसरी पारी घोषित की। टीम की ओर से रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 267 गेंदों में 129 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई। रचिन ने 149 गेंदों का सामना करते हुए 94 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, डेरिल मिचेल 100 रन बनाकर नाबाद रहे।

टॉम ब्लंडेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 18 रन बनाकर आउट हुए। नाथन स्मिथ (1 रन) और जैकरी फाउल्क्स (6 रन) कुछ खास योगदान नहीं दे सके। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 53 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, गस एटकिंसन और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट निकाले। टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 270 रनों की दरकार है और टीम के 6 विकेट बचे हुए हैं। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 354 रनों के जवाब में 438 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर 84 रनों की बढ़त हासिल की है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज

इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज

भारत ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया: FIH प्रो लीग

भारत ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया: FIH प्रो लीग

अर्जेंटीना की लगातार तीसरी जीत, जॉर्डन पर 3-1 से विजय: FIFA वर्ल्ड कप

अर्जेंटीना की लगातार तीसरी जीत, जॉर्डन पर 3-1 से विजय: FIFA वर्ल्ड कप

कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा: FIFA वर्ल्ड कप

कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा: FIFA वर्ल्ड कप

फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

आमिर जांगू का दोहरा शतक, चेज ने खेली दमदार पारी, पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने कसा शिकंजा

आमिर जांगू का दोहरा शतक, चेज ने खेली दमदार पारी, पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने कसा शिकंजा

महिला टी20 विश्व कप: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड की टीम, श्रीलंका का भी सपना टूटा, वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में

महिला टी20 विश्व कप: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड की टीम, श्रीलंका का भी सपना टूटा, वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में

महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट की आतिशी पारी, इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड

महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट की आतिशी पारी, इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड

फीफा वर्ल्ड कप: क्रोएशिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, घाना को 2-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप: क्रोएशिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, घाना को 2-1 से हराया