Sunday, September 20, 2026
BREAKING
पत्रकार पायल मेहता के निधन पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य आरपीएफ स्थापना दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं विश्‍व स्वच्छता दिवस : साफ-सफाई से आगे कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की बड़ी चुनौती अमेरिका से बातचीत के लिए पहले माननी होंगी शर्तें, कोई दूसरा रास्ता नहीं: मोहसिन रेजाई भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास में गरजी एम777 तोप, तबाह किए सभी लक्ष्य मुंबई कोस्टल रोड पर लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौ*त, 1 गंभीर रूप से घायल मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि गुजरात: मुख्यमंत्री ने गणेशोत्सव में लिया हिस्सा, राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की 'ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें', पंजाब के लोगों से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील

मनोरंजन

तमिल सुपरस्टार की बेटी और फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत, एक्टिंग की जगह ग्राफिक डिजाइनर शुरू किया करियर

20 सितंबर, 2026 01:12 PM

मुंबई : सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रसिद्ध ग्राफिक डिजाइनर, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं।

सौंदर्या रजनीकांत का जन्म 20 सितंबर 1984 को तमिलनाडु के चेन्नई (मद्रास) में एक ऐसे परिवार में हुआ, जहां उनके पिता के लाखों फैन्स दुनियाभर में मौजूद हैं। सौंदर्या के पिता साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत हैं, जिन्हें लोग थलाइवा के नाम से भी जानते हैं। वहीं, उनकी मां का नाम लता रजनीकांत है। सौंदर्या की एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम ऐश्वर्या रजनीकांत है।

आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि एक प्रसिद्ध फिल्मी अभिनेता के बच्चे भी अपने माता-पिता के भांति ही एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाते हैं, लेकिन सौंदर्या रजनीकांत ने इसके विपरीत अपने करियर की शुरुआत एक ग्राफिक डिजाइनर के रूप में की। उन्होंने अपने पिता रजनीकांत की फिल्मों के लिए टाइटल सीक्वेंस डिजाइन किए थे।

सौंदर्या ने फिल्म 'गोवा' से अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्माता वर्ष 2010 में की। वह फिल्म निर्माण कंपनी 'ओचर पिक्चर प्रोडक्शंस' की संस्थापक और मालकिन भी हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने पिता रजनीकांत को लेकर मोशन-कैप्चर एनिमेटेड फिल्म 'कोचाडाइयां' का निर्देशन किया।

सौंदर्या ने अपने करियर में मुख्य रूप से दो फिल्मों का निर्देशन किया है, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान और नाम मिला। उनमें एक 'कोचाडाइयां' है, जो देश की पहली मोशन कैप्चर 3डी फिल्म थी, जिसमें उनके पिता और सुपरस्टार रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा, उन्होंने 'वेलैइल्ला पट्टाधारी 2' (वीआईपी 2) फिल्म का भी निर्देशन किया है, जो तमिल और तेलुगु भाषाओं में बनी एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता धनुष और अभिनेत्री काजोल ने अहम भूमिका निभाई थी।

सौंदर्या के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उन्होंने पहली शादी 3 सितंबर 2010 को उद्योगपति अश्विन रामकुमार से की, जिनसे उन्हें वेद नाम का एक बेटा है। हालांकि, वर्ष 2017 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 11 फरवरी 2019 को व्यवसायी विषगन वनंगमुड़ी से दूसरी शादी की, जिसके बाद उन्होंने सितंबर 2022 में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर

एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर

रोहित रॉय के 'डस्टबिन मीडियम' बयान से असहमत दिखीं आशा नेगी, टीवी को बताया अपनी सफलता की वजह

रोहित रॉय के 'डस्टबिन मीडियम' बयान से असहमत दिखीं आशा नेगी, टीवी को बताया अपनी सफलता की वजह

बर्थडे विशेष : कभी घर-घर सामान बेचते थे 'बैड मैन' गुलशन ग्रोवर, दो शादियों के बाद भी रह गए अकेले

बर्थडे विशेष : कभी घर-घर सामान बेचते थे 'बैड मैन' गुलशन ग्रोवर, दो शादियों के बाद भी रह गए अकेले

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

फिल्मों में रिश्तों, दर्द और जिंदगी की सच्चाई को उतारने वाले महेश भट्ट की जिंदगी भी है 'फिल्मी'

फिल्मों में रिश्तों, दर्द और जिंदगी की सच्चाई को उतारने वाले महेश भट्ट की जिंदगी भी है 'फिल्मी'

जन्मदिन पर रियल स्टार उपेंद्र का दिखा अब तक का सबसे खतरनाक अवतार, ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ से फर्स्ट लुक ने मचाई हलचल

जन्मदिन पर रियल स्टार उपेंद्र का दिखा अब तक का सबसे खतरनाक अवतार, ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ से फर्स्ट लुक ने मचाई हलचल

चार नामी डायरेक्टर, चाहत के चार रंग और एक ऐसी एंथोलॉजी जो बांधकर रखे !

चार नामी डायरेक्टर, चाहत के चार रंग और एक ऐसी एंथोलॉजी जो बांधकर रखे !

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

पल्लवी जोशी को 'विवेक अग्निहोत्री की पत्नी' कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता है

पल्लवी जोशी को 'विवेक अग्निहोत्री की पत्नी' कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता है

'7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

'7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस