Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

मनोरंजन

तनीषा मुखर्जी की बड़े पर्दे पर वापसी, 'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' में दिखेगा अनोखा सफर

03 अक्टूबर, 2026 01:56 PM

मुंबई: अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्ममेकर कपिल कौस्तुभ शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' में नजर आएंगी। फिल्म में तनीषा ऐसा किरदार निभा रही हैं जो जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों से गुजरता है। फिल्ममेकर कपिल ने तनीषा की तारीफ करते हुए कहा कि इस किरदार के लिए उन्हें एक ऐसी अभिनेत्री की जरूरत थी जो कहानी में भावनाओं की गहराई और संवेदनशीलता ला सके।

कपिल कौस्तुभ शर्मा ने कहा, ''तनीषा एक ऐसी एक्टर हैं, जिनमें एक खास तरह की भावनात्मक समझ है और इस किरदार के लिए यह बहुत जरूरी थी। कहानी जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों से होकर गुजरती है और मैं चाहता था कि इस सफर को कोई पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ पर्दे पर उतारे।''

कपिल ने आगे कहा, ''फिल्म 'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' मेरे लिए बेहद खास है। यह रिश्तों, बदलते वक्त और आम जिंदगी में छिपी खूबसूरती के बारे में है। तनीषा ने अपने किरदार में एक खास तरह की संवेदनशीलता जोड़ी है, जो कहानी के लिए काफी अहम है।''

'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' की कहानी मुंबई की पारसी कम्युनिटी के बीच सेट है। फिल्म 1990 के दशक से लेकर साल 2025 तक का दौर दिखाती है। इसमें रोमांस, ह्यूमर और इमोशन्स का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग साउथ मुंबई के असली पारसी घरों और दादर पारसी कॉलोनी में की गई है।

फिल्म को पर्दे पर ज्यादा वास्तविक दिखाने के लिए कपिल ने पारसी कम्युनिटी के लोगों के साथ मिलकर भी काम किया। इस दौरान उनकी संस्कृति, रहन-सहन, बोलचाल, तौर-तरीकों और डायलेक्ट को समझने पर खास ध्यान दिया गया, ताकि फिल्म में कम्युनिटी की जिंदगी को सही तरीके से दिखाया जा सके।

फिल्म की कहानी लिखने के साथ कपिल कौस्तुभ शर्मा ने इसे डायरेक्ट भी किया है। इसके अलावा, वह फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें एक्टिंग भी कर रहे हैं। कपिल फिल्म में एक पारसी किरदार निभा रहे हैं, जिसकी कहानी जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों को दिखाती है। किरदार के उम्रदराज हिस्से को पर्दे पर दिखाने के लिए उन्होंने लुक में फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी किया है।

फिल्म में सुष्मिता मुखर्जी, परवीन दस्तूर, डेलनाज ईरानी, तनाज ईरानी, शाहरुख साइरस ईरानी, डॉली ठाकोर और अनन्या दत्ता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' को पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सर्किट में ले जाने की तैयारी है। इसके बाद फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'100 साल बाद भी कोई मुझे याद रखे तो...', जैस्मिन सैंडलस ने बताई दिल की ख्वाहिश

'100 साल बाद भी कोई मुझे याद रखे तो...', जैस्मिन सैंडलस ने बताई दिल की ख्वाहिश

कीर्ति सुरेश की 'सत्यवान सावित्री' की नई डेट का ऐलान, इस दिन दुनियाभर में होगी रिलीज

कीर्ति सुरेश की 'सत्यवान सावित्री' की नई डेट का ऐलान, इस दिन दुनियाभर में होगी रिलीज

'कांतारा चैप्टर 1' के सफर पर ऋषभ शेट्टी ने जताया आभार, बोले- 'यह जिम्मेदारी भी थी और सौभाग्य भी'

'कांतारा चैप्टर 1' के सफर पर ऋषभ शेट्टी ने जताया आभार, बोले- 'यह जिम्मेदारी भी थी और सौभाग्य भी'

सिंटा विवाद : उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों-पद्मिनी को घेरा, नगमा बोलीं- 'हमें किसी की कठपुतली न समझें'

सिंटा विवाद : उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों-पद्मिनी को घेरा, नगमा बोलीं- 'हमें किसी की कठपुतली न समझें'

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

'मैं ना रहा मेरा' का नया गाना 'शायद' रिलीज, रेखा भारद्वाज की आवाज ने दिया इमोशनल टच

'मैं ना रहा मेरा' का नया गाना 'शायद' रिलीज, रेखा भारद्वाज की आवाज ने दिया इमोशनल टच

जाकिर खान ने टूर से ब्रेक लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-75 साल तक काम करना है

जाकिर खान ने टूर से ब्रेक लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-75 साल तक काम करना है

काजी तौकीर के साथ लड़ाई पर ईशा रिखी ने दी सफाई, बोलीं-दोस्ती अलग दिशा में चली गई थी

काजी तौकीर के साथ लड़ाई पर ईशा रिखी ने दी सफाई, बोलीं-दोस्ती अलग दिशा में चली गई थी

परिवार के साथ टाइम बिताकर इमोशनल हुईं निमृत कौर, बोलीं-हम हमेशा एक-दूसरे का देते हैं साथ

परिवार के साथ टाइम बिताकर इमोशनल हुईं निमृत कौर, बोलीं-हम हमेशा एक-दूसरे का देते हैं साथ