Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर व्हाइट हाउस ने जताई नाराजगी, कह दी ये बड़ी बात

10 अक्टूबर, 2025 07:29 PM

नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी द्वारा 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को दिए जाने के फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शामिल न करने पर व्हाइट हाउस ने नाराजगी जताई। व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चियांग ने इसे 'राजनीतिक फैसले' करार देते हुए कहा कि नोबेल कमेटी ने फिर साबित कर दिया कि वे शांति के बजाय राजनीति को महत्व देते हैं।

स्टीवन चियांग ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रम्प दुनिया भर में शांति समझौते करते रहेंगे, युद्धों को समाप्त करेंगे और लोगों की जान बचाएँगे। उनका हृदय मानवतावादी है, और उनके जैसा कोई नहीं होगा जो अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से पहाड़ों को हिला सके।'

ट्रंप ने ओबामा पर साधा निशाना
नोबेल पुरस्कार की घोषणा से कुछ घंटे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर हमला किया। ट्रंप का कहना था कि ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार 'कुछ नहीं करने के लिए' दिया गया, जबकि उन्होंने अमेरिका को नुकसान पहुंचाया। ओबामा को 2009 में निर्वाचित होने के आठ महीने बाद नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। उस समय नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी ने उनके अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के प्रयासों को सराहा था।

ट्रंप, जिन्होंने जनवरी में पुनः राष्ट्रपति पद संभाला, ने अपने कार्यकाल में गाजा में शांति समझौते कराने और आठ युद्धों को समाप्त करने का दावा किया है। उन्होंने जोर दिया कि उनका काम 'परिणामों पर आधारित है, मान्यता पर नहीं।' इसके अलावा ट्रंप ने नोबेल चयन प्रक्रिया में सलाहकार भूमिका निभाने वाले पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट ओस्लो (PRIO) पर भी प्रभाव डालने की कोशिश की है।

किसको मिला नोबेल शांति पुरस्कार 2025
इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांति पूर्ण परिवर्तन के लिए उनके संघर्ष के लिए मिला है। पुरस्कार की राशि 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना ($1.2 मिलियन) है। पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को ओस्लो में आयोजित किया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो नोबेल शांति पुरस्कार जीत चुके हैं
अब तक चार अमेरिकी राष्ट्रपति नोबेल शांति पुरस्कार जीत चुके हैं:

थियोडोर रूजवेल्ट (1906) – रूस-जापान युद्ध के अंत के मध्यस्थता के लिए
वुडरो विल्सन (1919) – लीग ऑफ नेशन्स की स्थापना के लिए
जिमी कार्टर (2002) – मानवाधिकार और शांति प्रयासों के लिए
बराक ओबामा (2009) – अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और सहयोग बढ़ाने के लिए
इस तरह, इस वर्ष ट्रंप को नजरअंदाज किए जाने के बाद विवाद और चर्चा दोनों बढ़ गई है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर