Sunday, April 12, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने आशा भोसले के निधन पर जताया गहरा शोक, बोले-यादें रहेंगी अमर आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने जताया दुख, कहा-‘उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई’ श्री गुरु रविदास जी के बराबरी और मानवता की भलाई के संदेश को पंजाब सरकार विश्व स्तर पर ले जाएगी : भगवंत सिंह मान हिसार यूनिवर्सिटी में करोड़ों के घोटाले का आरोप, लोकायुक्त जांच के आदेश; सियासत गरमाई कांग्रेस के नेता मंडी में जाने की बजाय कांग्रेस शासित प्रदेशों का हाल देखकर आएं : मुख्यमंत्री CM सुक्खू बोले- हिमाचल विरोधी है भाजपा, आंतरिक गुटबाजी के भी लगाए आरोप ऐतिहासिक पहलः जलाशयों से प्राप्त मछलियों के लिए MSP लागू, रॉयल्टी घटाकर 1 प्रतिशत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दुखी परिवारों के साथ साझा किया शोक

बाज़ार

डीजल पर निर्यात शुल्क बढ़कर 55.5 रुपए प्रति लीटर, एटीएफ शुल्क बढ़कर 42 रुपए हुआ: सरकार

12 अप्रैल, 2026 03:57 PM

नई दिल्ली : सरकार ने शनिवार को डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में बड़ा इजाफा कर दिया है। डीजल पर निर्यात शुल्क 21.5 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि एटीएफ पर यह शुल्क 29.5 रुपए से बढ़ाकर 42 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि, पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी एक्सपोर्ट ड्यूटी अभी भी शून्य बनी हुई है। सरकार का यह कदम वैश्विक ऊर्जा कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस फैसले का उद्देश्य राजस्व बढ़ाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि निर्यातक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कीमतों के अंतर का अनुचित फायदा न उठा सकें।

यह निर्णय विंडफॉल टैक्स फ्रेमवर्क का हिस्सा है, जिसके तहत सरकार समय-समय पर ईंधन निर्यात पर टैक्स में बदलाव करती रहती है, ताकि रिफाइनरियों के मुनाफे और घरेलू जरूरतों के बीच संतुलन बना रहे। साथ ही, सरकार एटीएफ पर राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले वैट को कम करने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। इस दिशा में नागर विमानन मंत्रालय अन्य विभागों और राज्य सरकारों के साथ बातचीत कर रहा है। महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में ऊंचे टैक्स के कारण मेट्रो एयरपोर्ट्स पर एटीएफ की कीमतें ज्यादा बनी हुई हैं। ऐसे में सरकार एयरपोर्ट से जुड़े कुछ शुल्कों में कमी लाने की संभावनाओं पर भी विचार कर रही है और इसको लेकर एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के साथ चर्चा की योजना है।

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईंधन कीमतों में तेजी आई है, जिसके चलते 26 मार्च को सरकार ने डीजल और एटीएफ पर पहले ही एक्सपोर्ट ड्यूटी लागू की थी। यह कदम घरेलू सप्लाई बढ़ाने और निर्यातकों को ज्यादा लाभ लेने से रोकने के लिए उठाया गया था, क्योंकि युद्ध की शुरुआत के बाद से वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद स्थिति और बिगड़ी, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ। हालांकि बीते 8 अप्रैल को ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति बनी, जिससे बाजार को कुछ राहत मिली। हालांकि इस पर अभी संशय बना हुआ है। इसके बावजूद सरकार ने घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए डीजल और एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ईरान युद्ध का असर: एशिया में चावल उत्पादन पर बड़ा संकट

ईरान युद्ध का असर: एशिया में चावल उत्पादन पर बड़ा संकट

Gold/Silver Weekly Price: गोल्ड-सिल्वर में बड़ा उतार-चढ़ाव, सस्ता हुआ सोना, चांदी ने किया हैरान

Gold/Silver Weekly Price: गोल्ड-सिल्वर में बड़ा उतार-चढ़ाव, सस्ता हुआ सोना, चांदी ने किया हैरान

'तेल-गैस की हर बूंद बेहद कीमती', ONGC चेयरमैन की चेतावनी- संकट में नहीं मिलेगी मदद

'तेल-गैस की हर बूंद बेहद कीमती', ONGC चेयरमैन की चेतावनी- संकट में नहीं मिलेगी मदद

रुपया होगा मजबूत, UPI बनेगा ग्लोबल, RBI का 2029 तक का बड़ा रोडमैप तैयार

रुपया होगा मजबूत, UPI बनेगा ग्लोबल, RBI का 2029 तक का बड़ा रोडमैप तैयार

बाजार में शानदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक उछला

बाजार में शानदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक उछला

MCX पर सोना-चांदी फिसले, मुनाफावसूली का असर

MCX पर सोना-चांदी फिसले, मुनाफावसूली का असर

वैश्विक तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

वैश्विक तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

आईएमएफ की चेतावनी: मध्य पूर्व संघर्ष से वैश्विक तेल संकट, महंगाई बढ़ेगी और विकास दर घटेगी

आईएमएफ की चेतावनी: मध्य पूर्व संघर्ष से वैश्विक तेल संकट, महंगाई बढ़ेगी और विकास दर घटेगी

51 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर्स की प्रतिदिन हो रही डिलीवरी : केंद्र

51 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर्स की प्रतिदिन हो रही डिलीवरी : केंद्र

पश्चिम एशिया संकट के बीच फिक्की ने उद्योगों के जोखिमों को कम करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया

पश्चिम एशिया संकट के बीच फिक्की ने उद्योगों के जोखिमों को कम करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया