Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

डिस्को डांसर : अमिताभ, धर्मेंद्र, और जीतेंद्र के दौर में रूस में मिथुन दा का जादू, आज भी स्क्रीन पर जलवा कायम

16 जून, 2026 12:43 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को 'डिस्को डांसर' के नाम से जाना जाता है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब रूस और पूर्व सोवियत संघ के देशों में उनकी लोकप्रियता किसी अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार से कम नहीं थी। वहां लोग उनके डांस स्टेप्स की नकल करते थे, उनके जैसे कपड़े पहनते थे और उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे। इस सफलता के पीछे संघर्ष, मेहनत और लगातार खुद को साबित करने की लंबी कहानी छिपी हुई है। मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से अभिनय सीखा। उन्होंने भाई की अचानक मृत्यु के बाद परिवार के साथ रहने और जीवन में नया रास्ता चुनने का फैसला किया। फिल्मी दुनिया में उनका सफर 1976 में 'मृगया' से शुरू हुआ। पहली ही फिल्म में उनके अभिनय को इतनी सराहना मिली कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। हालांकि, उनका रास्ता आसान नहीं रहा। कई साल तक उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ा। साल 1982 में आई फिल्म 'डिस्को डांसर' ने उनकी जिंदगी बदल दी। फिल्म में निभाया गया 'जिमी' का किरदार और इसके गाने लोगों के दिलों पर छा गए। भारत में तो फिल्म सुपरहिट रही ही, लेकिन इसकी असली गूंज रूस और सोवियत संघ के देशों में सुनाई दी।

वहां के दर्शकों ने मिथुन को सिर आंखों पर बिठा लिया। यह वो दौर था, जब अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जीतेंद्र समेत अन्य कलाकारों का इंडस्ट्री में बोलबाला था। लेकिन, बताया जाता है कि उस समय रूस में बच्चे से लेकर बड़े तक मिथुन चक्रवर्ती के डांस स्टेप्स की नकल करते थे। कई लोग उनकी तरह हेयरस्टाइल रखते थे और उनके पोस्टर घरों में लगाए जाते थे। रूस में उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि कई रिपोर्ट्स में उन्हें उस समय भारत के सबसे बड़े चेहरों में से एक बताया गया। उनकी फिल्में वहां बार-बार दिखाई जाती थीं और दर्शक उन्हें देखने के लिए थिएटरों में उमड़ पड़ते थे।
इसके बाद मिथुन ने 'प्यार झुकता नहीं', 'कमांडो', 'डांस डांस', 'कसम पैदा करने वाले की', 'अग्निपथ' समेत कई सफल फिल्मों में काम किया। हालांकि उनके करियर में मुश्किल दौर भी आया। 1993 से 1998 के बीच उनकी लगातार 33 फिल्में फ्लॉप हुईं, लेकिन इसके बावजूद उनका स्टारडम बरकरार रहा।

मिथुन सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि सफल व्यवसायी भी हैं। होटल कारोबार से भी उन्होंने बड़ी पहचान बनाई। अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। साल 2024 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। मिथुन चक्रवर्ती आज भी फिल्म कर रहे हैं और फैंस उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक