Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित • पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद • झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की • कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया • पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा • गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

पंजाब

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

21 अक्टूबर, 2026 05:43 PM

साहिबजादा अजीत सिंह नगर,:देश की रक्षा, नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस जवानों व अर्ध सैनिक बलों के महान बलिदान को नमन करते हुए साहिबजादा अजीत सिंह नगर पुलिस द्वारा पुलिस शहीदी स्मृति दिवस पूर्ण श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ड्यूटी के दौरान शहादत प्राप्त करने वाले वीर जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को याद किया गया।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने शहीद पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीदों की बहादुरी और कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नवरीत सिंह विर्क ने पिछले एक वर्ष के दौरान देशभर में शहीद हुए 154 पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों के नाम पढ़कर सुनाए और उनके महान बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए एस एस पी वरुण शर्मा ने कहा कि पुलिस शहीदी स्मृति दिवस देशभर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के उन जवानों की बहादुरी एवं बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने लोगों की सुरक्षा और देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि इन शहीदों की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में गश्त कर रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की टुकड़ी पर चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें जवान शहीद हो गए थे। इसी घटना की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस मनाया जाता है।

एस एस पी ने कहा कि साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवार उन महान बलिदानों की विरासत को संजोए हुए हैं, जिन्होंने देश और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि इन परिवारों का धैर्य, साहस और त्याग सदैव सम्मान के योग्य रहेगा।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, न्यायिक अधिकारी रवनीत सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रूपिंदर सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन), पुलिस अधीक्षक दिलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, दीपिका सिंह, आकाशदीप सिंह औलख और जसपिंदर सिंह गिल, उप पुलिस अधीक्षक हरसिमरन सिंह बल्ल, गुरचरण सिंह वड़ैच, हरकीरत सिंह, अमरदीप सिंह, अजीतपाल सिंह और वरिंदर सिंह खोसा, पूर्व पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह जल्ला, सरबजीत सिंह पंधेर और हरकिशन सिंह काहलों, विभिन्न थानों के प्रभारी, पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महिंदर सिंह तथा शहीद पुलिस जवानों के परिजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर डी एस पी ईशान सिंगला के नेतृत्व में पुलिस टुकड़ी ने शोक सलामी दी। शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की

झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की

CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया

CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा

गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

PAP मुख्यालय में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया गया; DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

PAP मुख्यालय में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया गया; DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा