Tuesday, November 24, 2026
BREAKING
• शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष • 'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा • नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों • सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’ • शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान • हिमाचल में सेना पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, शिमला-ऊना और मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन • हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड • गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह • 1,000 ई-बसें खरीदेगा हिमाचल, HRTC को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम • डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

पंजाब

डिजिटल वैन के माध्यम से लोगों को जनगणना के बारे में किया जा रहा है जागरूक

24 नवंबर, 2026 06:46 PM
जालंधर : जनगणना-2027 के संबंध में आम लोगों को जागरूक करने और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जालंधर में एल.ई.डी. से सुसज्जित विशेष वैन के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।
इस विशेष वैन को एसई-कम-चार्ज अधिकारी जसपाल लक्खा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, जो शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को जनगणना के बारे में जागरूक करेगी।
 
श्री जसपाल ने बताया कि इस वैन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो संदेशों के माध्यम से जनगणना-2027 के महत्व, इसकी प्रक्रिया और स्व-गणना की ऑनलाइन सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।  
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम द्वारा भी जनगणना प्रोग्राम के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को अवगत कराने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे है।
 
उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना के तहत ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपने और अपने परिवार के विवरण दर्ज करें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट कोड जारी किया जाएगा, जिसे घर-घर जनगणना करने के लिए आने वाले अधिकृत कर्मचारी के साथ साझा करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना की प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार की सही जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा शेखर मोतला, विनय मलहोत्रा और मयंक शर्मा भी मौजूद थे।
 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

'पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी', अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

नशा, गैंगस्टर और आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाएगा भाजपा-शिअद गठबंधन : केवल सिंह ढिल्लों

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

सुखबीर बादल ने कहा- ‘अकाली दल-भाजपा के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव’, नितिन नवीन बोले- ‘पंजाब में बढ़ेगी ताकत’

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अमित शाह ने किया ऐलान

गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह

गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा अकाली दल और CM भी अकाली दल का ही होगा : अमित शाह

गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

27 नवंबर को प्रदेशभर में होगा सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

27 नवंबर को प्रदेशभर में होगा सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

ईडी जांच पर सुनील जाखड़ का दावा, पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें खुलनी बाकी

पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति