Monday, August 31, 2026
BREAKING
नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम नेपाल में विनाशकारी बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 900 के पार; 4,247 लोग अब भी लापता बिश्केक में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से हुई अहम मुलाकात अमेरिका-भारत निवेश साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, CFIUS प्रक्रिया की समझ बढ़ाने पर जोर इजरायल-ग्रीस क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे, डिफेंस डील सील घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज 'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को हुआ एक पायदान का फायदा, पाकिस्तान की हालत खस्ता बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लॉर्ड्स टेस्ट की हार के लिए जिम्मेदार, बोले- हम मौके का फायदा नहीं उठा सके

खेल

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को हुआ एक पायदान का फायदा, पाकिस्तान की हालत खस्ता

31 अगस्त, 2026 04:43 PM

नई दिल्ली:  इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में भी फायदा पहुंचा है।

इंग्लैंड ने लीड्स के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाई है। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत अब 34.44 हो गया है और टीम टेबल में अब छठे नंबर पर पहुंच गई है। इंग्लैंड टीम की जीत से श्रीलंका का नुकसान हुआ है और वह सातवें नंबर पर खिसक गई है। वहीं, पाकिस्तान टेबल में सबसे निचले पायदान पर है और टीम का जीत प्रतिशत महज 16.67 रह गया है।

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार है और टीम का जीत प्रतिशत 80 है। वहीं, साउथ अफ्रीका 75 के जीत प्रतिशत के साथ डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। न्यूजीलैंड 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। बांग्लादेश 55.56 जीत प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। भारतीय टीम 51.52 के जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है।

दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा। पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद इंग्लिश गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पूरी टीम को पहली इनिंग में सिर्फ 110 रनों पर समेटा। इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 208 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 389 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दूसरी इनिंग में भी आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेला जाना है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच

'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच

दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लॉर्ड्स टेस्ट की हार के लिए जिम्मेदार, बोले- हम मौके का फायदा नहीं उठा सके

बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लॉर्ड्स टेस्ट की हार के लिए जिम्मेदार, बोले- हम मौके का फायदा नहीं उठा सके

यूएस ओपन: कोस्त्युक-पाओलिनी और पेगुला ने की जीत के साथ शुरुआत, राखिमोवा ने क्रेजिकोवा को हराकर किया उलटफेर

यूएस ओपन: कोस्त्युक-पाओलिनी और पेगुला ने की जीत के साथ शुरुआत, राखिमोवा ने क्रेजिकोवा को हराकर किया उलटफेर

'मैसूर एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर जवागल श्रीनाथ वनडे क्रिकेट में भारत के सफलतम तेज गेंदबाज हैं

'मैसूर एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर जवागल श्रीनाथ वनडे क्रिकेट में भारत के सफलतम तेज गेंदबाज हैं

विमेंस एशिया कप: अट्टापट्टू-चेतना का दमदार प्रदर्शन, यूएई को 9 विकेट से रौंदकर श्रीलंका का शानदार आगाज

विमेंस एशिया कप: अट्टापट्टू-चेतना का दमदार प्रदर्शन, यूएई को 9 विकेट से रौंदकर श्रीलंका का शानदार आगाज

FIH Women’s Hockey World Cup: महिला हॉकी टीम के लिए 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की

FIH Women’s Hockey World Cup: महिला हॉकी टीम के लिए 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की

विमेंस एशिया कप: थाइलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर को 6 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: थाइलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर को 6 रन से हराया

पाकिस्तान की बल्लेबाजी सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट की तरह: माइकल वॉन

पाकिस्तान की बल्लेबाजी सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट की तरह: माइकल वॉन

युवा प्रदर्शन पर ध्यान दें, चयनकर्ता खुद आपको ढूंढ लेंगे: सूर्यकुमार यादव

युवा प्रदर्शन पर ध्यान दें, चयनकर्ता खुद आपको ढूंढ लेंगे: सूर्यकुमार यादव