Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ट्रंप के H-1B वीजा नियम: जानें किस पर लगेगा शुल्क, कितनी होगी टोटल फीस और भारतीयों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव? जानें सब कुछ

21 सितंबर, 2025 06:56 PM

अमेरिका ने H-1B वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब अमेरिकी कंपनियों को किसी भी विदेशी कर्मचारी की नई एंट्री या दोबारा एंट्री के लिए हर H-1B एप्लीकेशन पर 1 लाख डॉलर (लगभग 88.10 लाख रुपये) का शुल्क देना होगा। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक के अनुसार, यह शुल्क नए वीजा और रिन्यूअल दोनों पर लागू होगा, और भुगतान सालाना किया जाएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया कि जब तक कंपनियां यह शुल्क नहीं देंगी, कर्मचारियों को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भारतीय कर्मचारियों के लिए बड़ा सवाल
भारत के लिए यह बदलाव चिंता का विषय है क्योंकि H-1B वीजा पर काम करने वाले कर्मचारियों में भारतीय सबसे अधिक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024 में H-1B वीजा धारकों में लगभग 71% भारतीय थे। कुल स्वीकृत करीब 4 लाख आवेदनों में से लगभग 3 लाख भारतीय कर्मचारी अमेरिका में काम कर रहे थे।

एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी
नए नियम की घोषणा के बाद भारत समेत दुनियाभर में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट्स पर भीड़ बढ़ गई और कुछ वीजा धारकों ने अमेरिका जाने की यात्रा कैंसिल कर दी। नई दिल्ली से न्यूयॉर्क की फ्लाइट की टिकट कीमतें महज दो घंटे में 37,000 रुपये से बढ़कर 70,000-80,000 रुपये तक हो गई।

व्हाइट हाउस ने दी सफाई
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने स्पष्ट किया कि:

1. राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा घोषित 1 लाख डॉलर का H-1B वीजा शुल्क मौजूदा वीजा धारकों पर लागू नहीं होगा, बल्कि यह केवल नए आवेदन और आगामी लॉटरी साइकिल के लिए लागू होगा। इसके अलावा, वीजा रिन्यूअल पर भी यह फीस लागू नहीं होगी, यानी मौजूदा वीजा धारक और रिन्यूअल प्रक्रियाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

2. कैरोलाइन लेविट के अनुसार, यह शुल्क बार-बार वसूला नहीं जाएगा, बल्कि केवल नए आवेदकों पर एक बार लगाया जाने वाला वन टाइम चार्ज है। इसमें कोई वार्षिक (एनुअल) फीस नहीं है। इसके अलावा, US Citizenship and Immigration Services (USCIS) ने भी स्पष्ट किया कि यह नया नियम केवल उन नए और अभी तक दायर नहीं हुए पिटीशनों पर ही लागू होगा।

3. कैरोलाइन लेविट ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया कि विदेशों में मौजूद मौजूदा H-1B वीजा धारकों को अमेरिका में पुनः प्रवेश से कोई रोक नहीं लगाई जाएगी। यह इसलिए क्योंकि मौजूदा वीजा धारकों या विदेश में रहने वाले लोगों पर यह नया शुल्क लागू नहीं होता। ऐसे वीजा धारक सामान्य तरीके से अमेरिका में प्रवेश और निकासी (एंट्री-एग्जिट) कर सकते हैं।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर +1-202-550-9931 जारी किया है। इसके अलावा, नए नियम की समीक्षा अगली H-1B लॉटरी के 30 दिनों के भीतर की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर