Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

ट्रंप के नए फैसले से पूरे अमेरिका में भूचाल! सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शनों की आ गई बाढ़

14 अगस्त, 2025 08:16 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए वॉशिंगटन डी.सी. की पुलिस का नियंत्रण संघीय सरकार के हाथ में ले लिया और शहर की सड़कों पर 800 नेशनल गार्ड सैनिक तैनात करने की घोषणा की। यह कदम स्थानीय नेताओं के विरोध और कानूनी सवालों के बावजूद उठाया गया है। ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अब बड़े और साहसी कदम उठाने का समय आ गया है। डी.सी. से शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन यह आगे भी जाएगा।”

उन्होंने “सार्वजनिक सुरक्षा आपातकाल” घोषित करते हुए District of Columbia Home Rule Act की धारा 740 का इस्तेमाल किया, जो राष्ट्रपति को आपातकालीन हालात में डी.सी. पुलिस का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की अनुमति देती है। इस आदेश के तहत अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी अब मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग की प्रमुख होंगी। यह नियंत्रण अधिकतम 30 दिनों तक रह सकता है, जब तक कि कांग्रेस इसकी अवधि न बढ़ा दे। डी.सी. की मेयर म्यूरियल बाउसर ने इस कदम को “ अस्थिर करने वाला” बताया और कहा कि यह अमेरिकी संविधान की भावना के खिलाफ है।

उनका कहना है कि राजधानी में हिंसक अपराध 26% कम हुए हैं और कुल अपराध दर भी पिछले साल से कम है, इसलिए यह कार्रवाई “ग़ैरज़रूरी” है।डी.सी. काउंसिल ने भी बयान जारी कर कहा कि नेशनल गार्ड को स्थानीय कानूनों और जांच प्रक्रियाओं का अनुभव नहीं है और इस तरह की तैनाती “स्थानीय अधिकारों पर हमला” है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में ट्रंप प्रशासन ने डी.सी. की सड़कों पर यू.एस. पार्क पुलिस, इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE), एफबीआई, ATF और यू.एस. मार्शल सर्विस के अफसरों को गश्त के लिए भेजा है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि आने वाले हफ्ते में “अन्य विशेष बल” भी तैनात किए जाएंगे।

ट्रंप ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर सेना को भी डी.सी. में उतारा जा सकता है एक ऐसा कदम जिसे आलोचक संभावित मार्शल लॉ (सैन्य शासन) की तैयारी मान रहे हैं। ट्रंप की घोषणा के तुरंत बाद सैकड़ों लोग व्हाइट हाउस के बाहर इकट्ठा हुए और “Hands off D.C.” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजधानी को “युद्ध क्षेत्र” जैसा बनाने से न तो सुरक्षा बढ़ेगी और न ही असली समस्याएँ हल होंगी

। 6 जनवरी 2021 को कैपिटल पर हुए हमले में डी.सी. पुलिस के 140 से अधिक अधिकारी घायल हुए थे। उस समय ट्रंप समर्थकों ने चुनाव परिणाम पलटने की कोशिश की थी। आलोचकों का कहना है कि उस दिन ट्रंप ने समय पर नेशनल गार्ड नहीं भेजा, लेकिन अब वे राजनीतिक कारणों से उन्हें तैनात कर रहे हैं।ट्रंप का कहना है कि डी.सी. “दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों में से एक” बन गया है और बेघर लोगों को राजधानी से हटाना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम आपको ठहरने की जगह देंगे, लेकिन राजधानी से दूर।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित