Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- ‘अगर हम पर हमला हुआ, तो अमेरिकी सेना पूरी ताकत के साथ आप पर टूट पड़ेगी’

15 जून, 2025 01:20 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच रविवार को ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका का हालिया हमलों में कोई हाथ नहीं है। इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिकी हितों के खिलाफ किसी भी उकसावे का करारा जवाब दिया जाएगा। 

ईरान पर हुए हमले से अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ट्रंप ने लिखा, “ईरान पर हुए हमले से अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है। अगर ईरान का हम पर किसी भी तरह से हमला किया जाता है, तो अमेरिकी सशस्त्र बल पूरी ताकत से आप पर हमला करेंगे। हालांकि, हम आसानी से ईरान और इजरायल के बीच समझौता करवा सकते हैं और इस खूनी संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं।”

ईरान और इजरायल के बीच आपसी हमलों की एक सीरीज के बाद मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है

ईरान और इजरायल के बीच आपसी हमलों की एक सीरीज के बाद मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। रविवार को, इजरायली सेना ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला करने की पुष्टि की है, जिसमें ईरानी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय और एसपीएनडी, एक प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च फैसिलिटी शामिल है। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के अनुसार, इस ऑपरेशन में उस जगह को भी निशाना बनाया गया, जहां ईरान ने कथित तौर पर अपने न्यूक्लियर परिसंपत्तियों को छिपाया था।

यरुशलम और तेल अवीव सहित प्रमुख इजरायली शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने की सूचना मिली है

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इजरायल के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर और जेट फ्यूल प्रोडक्शन फैसिलिटी पर जवाबी हमले की जिम्मेदारी ली है। यरुशलम और तेल अवीव सहित प्रमुख इजरायली शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने की सूचना मिली है। सायरन की यह आवाजें ईरानी हमलों की गंभीरता को बयां करती हैं।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि ‘इजरायल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करना’ जरूरी था

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस ऑपरेशन का बचाव किया है। प्रधानमंत्री का कहना है कि ‘इजरायल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करना’ जरूरी था। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जितने दिन इस खतरे को दूर करने में लगेंगे।”

ईरान को अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को लेकर अमेरिका के साथ कूटनीतिक बातचीत करनी चाहिए: ट्रंप

बढ़ती अशांति के बीच, ट्रंप ने अपने पुराने रुख को दोहराया है। उनका कहना है कि ईरान को अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को लेकर अमेरिका के साथ कूटनीतिक बातचीत करनी चाहिए। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा- “ईरान को समझौता करना चाहिए, इससे पहले कि कुछ भी न बचे।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित