Friday, July 03, 2026
BREAKING
हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां "31 जुलाई तक मक्का व धान की फसल का कराए बीमा", हिमाचल सरकार ने किसानों से की अपील

दुनिया

ट्रंप आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित, व्हाइट हाउस का दावा, ‘आक्रामक होगा अंदाज’

23 सितंबर, 2025 08:30 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस हफ्ते दुनिया भर के कई नेता न्यूयॉर्क में एकत्रित हुए हैं। अपने भाषण के बाद, ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और यूक्रेन, अर्जेंटीना और यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ आमने-सामने की बैठक करेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने एक ब्रीफिंग में संकेत दिया है कि ट्रंप “वैश्विक संस्थाओं” की निंदा करते हुए एक आक्रामक भाषण दे सकते हैं।

बैठक में ट्रंप कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं

राष्ट्रपति ट्रंप कतर, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, तुर्की, पाकिस्तान, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन के अधिकारियों के साथ एक सामूहिक बैठक भी करेंगे। इस बैठक के दौरान, ट्रंप कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं, जिसमें हमास की भागीदारी के बिना गाजा में युद्ध के बाद का शासन कैसा हो सकता है, इसे लेकर नीति भी शामिल हो सकती है।

ट्रंप के बयान पर सबकी नजर रहेगी

संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके हरेक बयान पर सबकी नजर रहेगी। इसलिए भी क्योंकि ट्रंप अपने कार्यकाल के पहले आठ महीनों में ही यूएन के खिलाफ बिगुल फूंक चुके हैं। सपोर्ट को काफी हद तक कम कर दिया है। अपने पहले कार्यकाल में भी, वे संयुक्त राष्ट्र समर्थित बहुपक्षवाद के विरोध में ही थे।

इस वर्ष शपथग्रहण के बाद, उन्होंने पहले ही दिन एक कार्यकारी आदेश जारी कर अमेरिका को विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग कर लिया था। इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अमेरिका की भागीदारी समाप्त करने का कदम उठाया और सैकड़ों अंतर-सरकारी संगठनों में अमेरिकी सदस्यता की समीक्षा का आदेश दिया, जिसका उद्देश्य यह निर्धारित करना था कि क्या वे उनके ‘अमेरिका फर्स्ट’ एजेंडे की प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं?

पिछले हफ्ते ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र के बारे में कहा, “इससे बहुत उम्मीदें हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह ठीक से नहीं चल रहा है।”

कैरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा है कि ट्रंप “दुनिया भर में अमेरिकी ताकत के नवीनीकरण” और कई युद्ध समाप्त करने में अपनी सकारात्मक भूमिका का उल्लेख करेंगे। लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति इस बात पर भी प्रकाश डालेंगे कि कैसे वैश्विक संस्थाओं ने विश्व व्यवस्था को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है, और प्रेसिडेंट दुनिया को अपनी स्पष्ट और रचनात्मक सोच से रूबरू कराएंगे।”

लेविट ने दावा किया कि कई देशों के फिलिस्तीन को मान्यता देने की घोषणा को ट्रंप “हमारे कुछ मित्रों और सहयोगियों की ओर से सिर्फ बातें और पर्याप्त कार्रवाई न करने” के रूप में देखते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित