Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

मनोरंजन

टॉक्सिक के बाद इस बड़ी फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी? सैफ अली खान होंगे उनके हीरो

19 अगस्त, 2026 10:33 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म टॉक्सिक में अपने रोल को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल में फिल्म के ट्रेलर और टीज़र में उनके और यश के बीच इंटिमेट दिखाए गए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म कियारा का रोल जबरदस्त होने वाला है। इस बीच कियारा के हाथ एक बड़ी फिल्म लगने की भी खबर आ रही है। बताया जा रहा है एक्ट्रेस एक सुपरनैचुरल फिल्म में सैफ अली खान के साथ दिखेंगी।

कियारा अडवानी और सैफ अली खान दिखेंगे साथ
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस सुपरनैचुरल फिल्म को कनिका ढिल्लन डायरेक्ट कर रही हैं जो इससे पहले दो पत्ती, हसीन दिलरुबा, मनमर्जियां, डंकी, रक्षा बंधन जैसी फिल्मों के लिए स्क्रीन राइटिंग कर चुकी हैं। अब वो अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म से धमाका करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कनिका और उनकी टीम इस सुपरनैचुरल फिल्म की कहानी लंबे समय से लिख रही है। इस कहानी के लेखन का काम सैफ और कियारा को दिमाग में रखकर किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, 'सैफ और कियारा पहली बार कनिका की अगली इंटेंस थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में सुपरनैचुरल एलिमेंट भी दिखेगा,इसकी स्क्रिप्ट कियारा और सैफ को ध्यान में रखकर लिखी जा रही है। इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करने वाले हैं।

कियारा आडवाणी की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी आने वाली फिल्म टॉक्सिक में लीड किरदार में नजर आने वाली हैं। यश स्टारर इस फिल्म में हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा जैसी एक्ट्रेसेज नजर आने वाली हैं। फिल्म इस 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसके अलावा किराया का नाम नो एंट्री 2 के लिए भी सामने आया था। फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

सैफ अली खान की आने वाली फिल्में
सैफ अली खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्टर को प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार अहम किरदार में होंगे। ये मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। इसके अलावा ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि एक्टर देवरा पार्ट 2 में दिखेंगे, उनके पास एक बेनाम फिल्म भी है जिसमें उन्हें सारा अली खान के साथ देखा जा सकता सकता है। हालांकि इन फिल्मों की पुष्टि नहीं हुई है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है