Monday, November 16, 2026
BREAKING
• राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज न‍िमंत्रण में विशेष पोशाक पहनकर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खास ऑटो रिक्शा की सवारी की • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : 6 आरोपियों में 5 को न्यायिक हिरासत, सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में • बजट 2027-28 की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ की पहली प्री-बजट बैठक • उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इंडिया ब्लॉक मजबूत विकल्प पेश करेगा : खड़गे • जनगणना में कोई न छूटे, सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना : सीएम योगी • राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, 'भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट' • भारत और मिस्र के पास परिवहन, सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े अवसर मौजूद : पीयूष गोयल • बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, सीएम सम्राट ने मुंगेर में दिया अर्घ्य • 19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि • मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : 6 आरोपियों में 5 को न्यायिक हिरासत, सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

16 नवंबर, 2026 06:49 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ रही है। इस मामले में गिरफ्तार 13 आरोपियों में से छह की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें मकोका कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि आरोपी सुनेहा पंडित को 21 नवंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने सुनेहा पंडित समेत छह आरोपियों को अदालत में पेश किया। पुलिस ने सुनेहा से पूछताछ के लिए छह दिन की कस्टडी मांगी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पैसों के लेनदेन और आरोपियों के बीच संबंधों को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इन जानकारियों की जांच के लिए सुनेहा से पूछताछ जरूरी है।

पुलिस के मुताबिक, सुनेहा पंडित फरार आरोपी अभिषेक की पत्नी है। जांच में सामने आया है कि अभिषेक विदेश से इस पूरे नेटवर्क के बैंक खातों को संभालता था। पुलिस को शक है कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए भी इसी नेटवर्क के एक बैंक खाते से पैसे भेजे गए थे। इसके अलावा सुनेहा के पास भी पैसे आने की जानकारी मिली है। पुलिस अब यह पता लगाना चाहती है कि उसे किसने और किस मकसद से पैसे भेजे थे।

जांच एजेंसी के अनुसार, इस पूरे मामले में 20 से ज्यादा क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके पैसों का लेनदेन किया गया। पुलिस को उन लोगों से भी पूछताछ करनी है, जिनके क्यूआर कोड के जरिए पैसे भेजे और प्राप्त किए गए। जांच में कुछ वेंडर्स के खातों में भी पैसे भेजे जाने की बात सामने आई है। पुलिस को शक है कि इन वेंडर्स के क्यूआर कोड का इस्तेमाल लेनदेन के लिए किया गया था। अब जांच की जा रही है कि इन लोगों को किस काम के लिए पैसे दिए गए।

18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने के बाद टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं। इस घटना में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक राकेश घायल हुए थे। मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एंगल की भी पड़ताल की गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच आगे बढ़ने के साथ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं भी जोड़ी गईं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल

नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया

नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया

दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज

चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

चाहे कहीं भी चला जाऊं, हमेशा बिहार से जुड़ा रहूंगा, बिहारी होने पर गर्व है : एक्टर गुरमीत चौधरी

30 साल बाद मुंबई लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, अब फिल्मों और ओटीटी में काम करने को तैयार

30 साल बाद मुंबई लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, अब फिल्मों और ओटीटी में काम करने को तैयार

बचपन से जैकी श्रॉफ के फैन रहे हैं शरद केलकर, एक दिन में दो बार देखी थी 'राम लखन'

बचपन से जैकी श्रॉफ के फैन रहे हैं शरद केलकर, एक दिन में दो बार देखी थी 'राम लखन'

'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा

'रामायण' के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से भी कम, राम गोपाल वर्मा ने किया बड़ा दावा

मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार

मां के साथ छठ मनाना हमेशा खास रहा, इस साल त्योहार पर उन्हें बहुत मिस करूंगा: राजेश कुमार

'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश

'मेरा बेटा लड़कियों के पीछे घूमे', आर्यन को लेकर शाहरुख खान की थी ऐसी ख्वाहिश

स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध

स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध