Monday, October 19, 2026
BREAKING
• कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस • अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’ • वाराणसी में भीषण सड़क हादसा : ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 2 लोग 30 फीट नीचे गिरे, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 3 गंभीर घायल • टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : सीएम फडणवीस • 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

19 अक्टूबर, 2026 01:10 PM

मुंबई(एजेंसी) : मुंबई के जुहू इलाके में कार पर हुई गोलीबारी की घटना में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की जान गाड़ी में आगे की तरफ झुक जाने के कारण बच पाई। मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया कि आगे की तरफ झुकने के कारण ही टाइगर को गोली नहीं लगी, जिससे उनकी जान बच गई। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शूटर जब फायरिंग कर रहे थे, उस समय अभिनेता टाइगर को थोड़ा समय मिला और वो आगे की तरफ झुक गए। इसी वजह से उन्हें गोली नहीं लगी। वहीं, उन्हें शीशे का टुकड़ा लगा था, जिस वजह से उन्हें चोट लगी। पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद तीनों हमलावर एक बाइक पर सवार होकर मीठीबाई कॉलेज के रास्ते एसवी रोड होते हुए अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंच गए। अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने के बाद तीनों हमलावर अलग-अलग हो गए। पुलिस अब आरोपियों के भागने के रास्ते और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है।


इसके पहले, फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि हमलावरों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए देसी पिस्टल (कॉपी पीस) का इस्तेमाल किया था। हमलावरों ने कार के सामने के विंडशील्ड और साइड की खिड़की को निशाना बनाते हुए कुल 7 राउंड फायरिंग की थी। इनमें से 5 गोलियां कार में लगीं, जबकि 2 गोलियां निशाने से चूक गईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पांचवीं गोली चलाने के बाद पैसेंजर साइड की खिड़की के सबसे करीब मौजूद शूटर कार के पास पहुंचा और टाइगर श्रॉफ पर बेहद करीब से गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, कथित तौर पर पिस्टल जाम हो गई। शूटर ने दो बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन हथियार में खराबी के कारण फायर नहीं हो सका।


सूत्रों ने बताया कि हथियार में आई इस खराबी के चलते अभिनेता पर बेहद करीब से गोली चलने से बच गई। इसके बाद दोनों शूटर उस मोटरसाइकिल पर फरार हो गए, जिसे कथित तौर पर उनके तीसरे साथी ने पहले से तैयार रखा था।
यह घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे हुई, जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से कार से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों ने पिस्तौल से गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी। फिलहाल, मुंबई की जुहू पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'