Monday, September 14, 2026
BREAKING
केरल में मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम का सम्मान, शेख अबू बक्र फाउंडेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी पर साझा किया सुभाषित, कहा- ‘विघ्नहर्ता सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें’ AI सुरक्षा को लेकर बहस तेज, टेक और सेमीकंडक्टर शेयरों पर दिखा दबाव अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 9.92 प्रतिशत रही, सरकार ने जारी किए आंकड़े हिंदी दिवस: 14 सितंबर को हुआ ऐतिहासिक फैसला, ऐसे हिंदी बनी राजभाषा ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान एस. जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों से की द्विपक्षीय वार्ता हिंदी किसी की प्रतिस्पर्धी नहीं, यह भारतीय भाषाओं के बीच आत्मीय संवाद और राष्ट्रीय एकात्मता की अहम कड़ी: अमित शाह भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मिली 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग, 2025 के बाद निवेश में आया तेज उछाल: रिपोर्ट

खेल

जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

14 सितंबर, 2026 01:26 PM

दुबई : भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदा। हालांकि, एक बार फिर टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफतौर पर इनकार कर दिया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने 'समाचार एजेंसी' के साथ खास बातचीत में बताया कि पुरुष टीम की तरह ही महिला टीम ने भी मोहसिन से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा, "एशिया कप में ट्रॉफी एक विवादित मुद्दा है। हमारी पुरुष टीम ने एशिया कप जीता था। हालांकि, अप्रैल 2025 की पहलगाम घटना के बाद हालात पूरी तरह बदल गए। इसके बाद देश के नागरिकों का हम पर दबाव था कि हमें पड़ोसी देश के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए और न ही उनके साथ क्रिकेट खेलना चाहिए। मगर हमारी सरकार की नीति है कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हमें हर देश के खिलाफ खेलना ही होगा। इसी पॉलिसी को फॉलो करते हुए हम मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हर टीम के खिलाफ खेल रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई हर मल्टीनेशनल टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम भेज रही है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हम सारी कंडिशंस मान लेंगे। जिस देश के साथ हमारे रिश्ते पहले से खराब हैं और अप्रैल 2025 से और भी ज्यादा बिगड़ गए हैं, इसके साथ ही जिस देश के साथ अभी भी हमारा ऑपरेशन चालू है उस देश के मुख्य लीडर में से एक, जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते हैं। डेढ़ साल पहले भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसी को जारी रखते हुए हमारी महिला टीम ने भी मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया।"

बीसीसीआई सचिव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाया और सभी मैच एकतरफा अंदाज में जीते। देवजीत सैकिया ने कहा कि उन्हें टीम के प्रदर्शन पर गर्व है और देश में महिला क्रिकेट काफी तेजी से उभर रहा है। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को दी शिकस्त

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को दी शिकस्त

धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल जीतने वाले बने पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी

धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल जीतने वाले बने पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी

एशिया कप में भारतीय हॉकी का जलवा, जूनियर महिला-पुरुष टीमों की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

एशिया कप में भारतीय हॉकी का जलवा, जूनियर महिला-पुरुष टीमों की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

साजन प्रकाश: 5 साल में शुरू हुआ तैराकी का सफर, ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले देश के पहले तैराक

साजन प्रकाश: 5 साल में शुरू हुआ तैराकी का सफर, ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले देश के पहले तैराक

अनाधिकारिक टी20 सीरीज: फ्लिंटॉफ का 'चौका', ऑस्टेलिया-ए ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराया

अनाधिकारिक टी20 सीरीज: फ्लिंटॉफ का 'चौका', ऑस्टेलिया-ए ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराया

घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड ने पहली बार किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा

घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड ने पहली बार किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा

एशियन गेम्स 2026 में डेब्यू कर रहे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, साक्षी से होगी गोल्ड की आस

एशियन गेम्स 2026 में डेब्यू कर रहे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, साक्षी से होगी गोल्ड की आस

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला