Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

जेठालाल के तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जाने की खबर पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनका किरदार...

14 जुलाई, 2026 11:03 AM

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का सबसे पॉपुलर किरदार है जेठालाल का जिसे दिलीप जोशी निभाते हैं। जेठालाल के बिना तारक मेहता शो अधूरा सा है। हालांकि हाल ही में सोशल मीडिया पर ये खबर आने लगी कि जेठालाल का किरदार खत्म होने वाला है। इस खबर से एक्टर के फैंस काफी निराश हो गए थे। हालांकि अब मेकर्स ने इन खबरों पर सफाई दी है और बताया कि सच क्या है।

क्या बोले जेठालाल के किरदार को लेकर मेकर्स
दरअसल, आज तक से बात करते हुए मेकर्स ने क्लीयर किया कि जेठालाल का किरदार ऑफट्रैक नहीं होने वाला है। इतना ही नहीं फिलहाल शो की स्टोरी भी जेठालाल पर है और इसका प्रोमो भी आ गया है। वहीं 28 जुलाई को शो को 18 सूल पूरे होने वाला है जिसका सेलिब्रेशन भी होने वाला है। उनका किरदार खत्म नहीं होगा।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले
अब इस खबर को सुनकर फैंस जरूर खुश होंगे कि उनका फेवरेट किरदार कहीं नहीं जाने वाला है। वैसे ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि दिलीप जोशी इस शो के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं।

बता दें कि पिछले कुछ समय से शो के कई किरदार के एक्टर्स इसे छोड़कर चले गए हैं। उनकी जगह नए चेहरे भी आए हैं। वहीं कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं जो शो के शुरुआत से लेकर अब तक साथ हैं।

दिशा वकाणी काफी समय से दूर
शो से कई साल से दिशा वकाणी भी गायब हैं। दरअसल, दिशा पहले मैटरनिटी लीव पर गई थीं, लेकिन फिर वह वापस आई ही नहीं। फैंस ने उन्हें वापस लाने की काफी डिमाडं की, मेकर्स ने भी उन्हें बुलाया, लेकिन फिर वह अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हो गईं।

दिशा की वापसी पर बोले थे काफी मुश्किल है
शो के मेकर ने कहा था, ‘अब उनका शो में आना काफी मुश्किल। शादी के बाद महिलाओं की लाइफ काफी बदल जाती है। छोटे बच्चों के साथ घर को मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन मैं अब भी पॉजिटिव हूं। भगवान कुछ चमत्कार कर दें और वह वापस आ जाएं। अगर वह आ जाती हैं तो काफी अच्छा होगा। अगर वह नहीं आती हैं तो हमें नई दयाबेन को लाना होगा।’

वैसे इस बीच कई बार खबर आईं कि नई दयाबेन आ सकती है शो में। कई एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आए, लेकिन आज तक इस किरदार की वापसी नहीं हुई है शो में। वहीं फैंस की भी अब उम्मीद खत्म हो चुकी है दिशा को वापस शो में देखने के लिए।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज