Wednesday, June 24, 2026
BREAKING
एमएसएमई दिवस से पहले दिल्ली में प्राइड वॉकथॉन, भाजपा नेता संजय मयूख बोले- उद्यमियों की ऊर्जा से बढ़ेगा देश सुरक्षा और सामरिक साझेदारी पर फोकस, सीडीएस और सिंगापुर के हाई कमिश्नर के बीच हुई बैठक संयुक्त राष्ट्र मंच का राजनीतिकरण करने पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से ही राष्ट्र की समृद्धि कायम रहती है : प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, रात भर हुई भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे दावे भ्रामक और निराधार : केंद्र दिल्ली-एनसीआर में मौसम मेहरबान, पूरे सप्ताह नहीं सताएगी भीषण गर्मी राष्ट्र की प्रगति के लिए सामूहिक समर्पण जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

खेल

जीत के साथ न्यूजीलैंड-श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार

24 जून, 2026 01:28 PM

महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग काफी रोमांचक हो चली है। मंगलवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 131 रन लगाए। हालांकि, कीवी टीम ने 132 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इजी शार्प ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 62 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में शार्प ने 8 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, ब्रुक हॉलिडे 38 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस जीत के साथ ही अब न्यूजीलैंड के 4 मुकाबलों में चार प्वाइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप बी की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर काबिज है।

वहीं, श्रीलंका ने एकतरफा मुकाबले में मंगलवार को आयरलैंड को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका ने कप्तान चमारी अटापट्टू की 61 गेंदों में खेली गई 106 रनों की नाबाद पारी के बूते 131 रनों के लक्ष्य को 15.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। श्रीलंका के भी चार मुकाबलों में 4 प्वाइंट हो गए हैं और वह ग्रुप बी में चौथे पायदान पर मौजूद है। इंग्लैंड 3 मुकाबलों में 6 प्वाइंट के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, वेस्टइंडीज के भी 6 प्वाइंट हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से इंग्लैंड अंक तालिका में वेस्टइंडीज से ऊपर है।

दूसरी ओर, ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 113 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। 4 मुकाबलों में जीत दर्ज करने के साथ ऑस्ट्रेलिया 8 प्वाइंट के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। वहीं, 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट के साथ भारतीय टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है। साउथ अफ्रीका के भी 3 मैच खेलने के बाद 4 प्वाइंट हैं, लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में भारत से पीछे है। बांग्लादेश 4 प्वाइंट लेकर चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

फीफा वर्ल्ड कप: कोलंबिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, डीआर कांगो को 1-0 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप: कोलंबिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, डीआर कांगो को 1-0 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप: घाना के डिफेंस का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

फीफा वर्ल्ड कप: घाना के डिफेंस का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

ऋषभ पंत ने छोड़ा LSG का साथ, कम पैसों में की घर वापसी; ऐसे हुई है हाई-प्रोफाइल ट्रेड

ऋषभ पंत ने छोड़ा LSG का साथ, कम पैसों में की घर वापसी; ऐसे हुई है हाई-प्रोफाइल ट्रेड

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे, देखें सबसे लंबे करियर वाले टॉप 7 भारतीय

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे, देखें सबसे लंबे करियर वाले टॉप 7 भारतीय

आ गया विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट का नतीजा, क्या भारतीय टीम में वापसी का रास्ता हो गया साफ? जानिए

आ गया विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट का नतीजा, क्या भारतीय टीम में वापसी का रास्ता हो गया साफ? जानिए

वैभव सूर्यवंशी ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी, आंखों में थे आंसू और जुबां पर आई दिल की बात; देखें वीडियो

वैभव सूर्यवंशी ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी, आंखों में थे आंसू और जुबां पर आई दिल की बात; देखें वीडियो

नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से हुए बाहर, इंग्लैंड दौरे पर भी संकट के बादल

नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से हुए बाहर, इंग्लैंड दौरे पर भी संकट के बादल

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड में बैठेंगे बेंच पर, मगर इंग्लैंड में कर सकते हैं अपना डेब्यू; जानिए वजह

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड में बैठेंगे बेंच पर, मगर इंग्लैंड में कर सकते हैं अपना डेब्यू; जानिए वजह