Sunday, August 16, 2026
BREAKING
जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार 'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन' बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला? वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

पंजाब

जालंधर के CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 लाख रिश्वत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

17 जून, 2026 07:32 PM

जालंधर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर स्थित सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर रविंदर कुमार शर्मा के खिलाफ 10 लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में बड़ा कदम उठाते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में विभाग से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट गुरसेवक सिंह के खिलाफ विजिलेंस पहले ही चालान पेश कर चुकी है। अब जांच के आधार पर असिस्टेंट कमिश्नर को भी आरोपी बनाते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है।

ब्लैकलिस्ट करने की धमकी देकर मांगी गई थी रिश्वत
विजिलेंस जांच के मुताबिक, जालंधर के कारोबारी अनीश गांधी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने और कार्रवाई करने की धमकी देकर उनसे रिश्वत की मांग की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 24 अप्रैल 2025 को उन्हें CGST कार्यालय बुलाया गया, जहां कार्रवाई से बचाने के बदले 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई।

10 लाख की पहली किश्त लेते पकड़ा गया था CA
शिकायत मिलने के बाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया। 30 मई 2025 को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 10 लाख रुपये लेते हुए विभाग से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट गुरसेवक सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया था। विजिलेंस ने उस समय आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

अब असिस्टेंट कमिश्नर पर भी कार्रवाई
जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर विजिलेंस ने अब CGST के असिस्टेंट कमिश्नर रविंदर कुमार शर्मा को भी मामले में आरोपी बनाते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। विजिलेंस ब्यूरो का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर के अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा