Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

जापान और चीन के बीच गहराया विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

17 नवंबर, 2025 07:22 AM

नई दिल्ली: जापान और चीन के बीच इन दिनों तनाव देखने को मिल रहा है। दोनों देशों के बीच इस विवाद को जापान की नवनियुक्त प्रधानमंत्री साने ताकाइची के बयान ने और हवा दे दी। जापानी एजेंसी के अनुसार चीन के तटरक्षक जहाज का एक दल रविवार को अधिकार प्रवर्तन गश्त के दौरान सेनकाकू द्वीप समूह के आसपास के पानी से गुजरा।

बता दें कि इससे एक दिन पहले चीन ने अपने नागरिकों को जापान का सफर करने से बचने की सलाह दी थी। वहीं अब चार सशस्त्र चीनी तटरक्षक जहाज जापान के विवादित जलक्षेत्र से गुजरे हैं।

दरअसल, चीन दावा करता है कि ताइवान उसके क्षेत्र का हिस्सा है। इसके साथ ही चीन का कहना है कि उस हिस्से पर कंट्रोल करने के लिए वह बल का भी प्रयोग कर सकता है। वहीं 7 नवंबर को संसद में पीएम तकाईची ने कहा था कि ताइवान पर सशस्त्र हमला होने पर आत्मरक्षा के लिए वहां सैनिक भेजे जा सकते हैं। अगर यहां किसी भी तरह का बल प्रयोग किया जाता है, तो यह जापान के लिए खतरे की स्थिति होगी।

बता दें कि जापान में 2015 में सुरक्षा कानून भी पारित किया गया था, जिसके तहत सामूहिक परिस्थितियों में उसके पास आत्मरक्षा का अधिकार भी है। वहीं ताइवान भी चीनी शासन को अस्वीकार करता है। ताइवान ने जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा करने का संकल्प लिया है। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के लिए अमेरिका ने भी अपने सैनिकों की तैनाती कर रखी है। ऐसे में किसी भी संघर्ष में जापान और अमेरिका सहित प्रमुख क्षेत्रीय शक्तियां शामिल हो सकती हैं।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में द्वीप के आसपास 30 चीनी सैन्य विमानों, सात नौसेना जहाजों और एक ‘आधिकारिक’ पोत को संचालित होते हुए देखा है। इसके साथ ही तीन ड्रोन ताइवान और जापान के दूरस्थ द्वीपों के बीच उड़ान भर रहे हैं।

पहले जापान के किसी भी प्रधानमंत्री ने ताइवान के मुद्दे पर मुखर होकर सीधा कुछ बोलने से खुद को बचाया है। हालांकि, पीएम ताकाइची ने इसपर सीधा बयान देकर और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चिंगारी को हवा दे दी है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित