Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

जयपुर : मिशन भारत भाग्य विधाता' का शंखनाद, युवाओं को AI की कमान सौंपेगी मारकनप्रे कंपनी, 3 महीने की पेड इंटर्नशिप लॉन्च

05 अप्रैल, 2026 01:58 PM

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का नया केंद्र बनने जा रही है। मालवीय नगर स्थित मारकनप्रे (Markanpre) कंपनी के कार्यालय में एक विशेष समारोह के दौरान 'मिशन भारत भाग्य विधाता' के तहत 3 महीने की 'पेड AIML इंटर्नशिप' का विधिवत शुभारंभ किया गया। कंपनी के CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) इनिशिएटिव के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को भविष्य की तकनीक में दक्ष बनाना है। देश की आर्थिक मजबूती के लिए AI जरूरी: डॉ. आशुतोष पंत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष पंत ने दीप प्रज्वलित कर इंटर्नशिप की लॉन्चिंग की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि AI आधारित कार्यक्रमों में महारत हासिल कर युवा न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि भारत को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

सरकारी और तकनीकी तालमेल पर जोर
सरकारी विजन : DOIT के प्रोजेक्ट डायरेक्टर तुषार अग्रवाल ने बताया कि सरकार AI के क्षेत्र में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रही है और इस तरह की निजी पहल सरकारी प्रयासों को नई गति प्रदान करेंगी।
भारत-जापान गठजोड़ : टोक्यो (जापान) से जुड़े R&D विशेषज्ञ श्री सौरभ शर्मा ने जापानी तकनीक और भारतीय मेधा के मिलन को सुनहरे भविष्य का आधार बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्र AI सीखकर दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और मजबूत कर सकते हैं।

इंटर्नशिप का 'ब्लूप्रिंट : ट्रेनिंग के साथ स्टाइपेंड भी
मारकनप्रे कंपनी के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने जापान में मार्केटिंग और सेल्स के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने 'भारत भाग्य विधाता' मिशन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि वर्तमान में 6 युवाओं का चयन किया गया है, जिन्हें अगले तीन माह तक एडवांस AI की निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। साथ ही, उन्हें प्रति माह ₹7,000 का स्टाइपेंड (मानदेय) भी दिया जाएगा।

पूरे प्रदेश में विस्तार की योजना
कार्यक्रम के दौरान भारत भाग्य विधाता की कोर टीम— विक्रम जैन, गार्गी अग्रवाल और गौरव शर्मा ने एक प्रभावी प्रेजेंटेशन दी। इसमें साइंस, टेक्नोलॉजी और स्वरोजगार के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए AI की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला गया। कंपनी का लक्ष्य इस मिशन को चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में विस्तार देने का है।
समारोह में प्रदीप चतुर्वेदी, श्री लक्ष्य पंत सहित तकनीक और शिक्षा जगत की कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की और युवाओं के इस डिजिटल सशक्तिकरण की सराहना की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी