Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल' विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया बैंकों ने वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में वसूले 26,170 करोड़ रुपए : केंद्र

खेल

जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया

29 जुलाई, 2026 02:32 PM

त्रिनिदाद: वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में 211 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 120 रन बनाकर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अजान अवैस सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि इमाम-उल-हक को भी केमार रोच ने महज 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। सलमान आगा अपना खाता तक खोलने में नाकाम रहे और जयडेन सील्स का शिकार बने। मोहम्मद रिजवान का बल्ला भी खामोश रहा और वह 28 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। आमिर जमाल 12 गेंदें खेलने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

अली उस्मान को केमार रोच ने 2 रनों के स्कोर पर आउट किया, जबकि शान मसूद 3 रन ही बना सके। खुर्रम शहजाद सिर्फ 4 रनों का योगदान दे सके, तो मोहम्मद अली भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान बाबर आजम एक छोर संभालकर खड़े रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। बाबर ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से जयडेन सील्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14.2 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि केमार रोच और जस्टिन ग्रीव्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले, पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट चटकाए और दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 181 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। कैरेबियाई टीम की तरफ से दूसरी पारी में सर्वाधिक 38 रन शेमार जोसेफ ने बनाए। पहली पारी में शाई होप (92 रन) और केवम हॉज (84 रन) की दमदार पारी के बूते वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम शान मसूद (109 रन) की शतकीय पारी के बावजूद 282 रन ही बना सकी थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

सेमीफाइनल में पहुंचकर जादुमणि ने किया भारत का एक और मेडल पक्का, बोले- गोल्ड जीतना लक्ष्य

सेमीफाइनल में पहुंचकर जादुमणि ने किया भारत का एक और मेडल पक्का, बोले- गोल्ड जीतना लक्ष्य

'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं', सिल्वर मेडल जीतने पर बोलीं हरजिंदर कौर

'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं', सिल्वर मेडल जीतने पर बोलीं हरजिंदर कौर

सीडब्ल्यूजी 2026: 34 गोल्ड के साथ टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, 12 मेडल जीतकर नौवें स्थान पर भारत

सीडब्ल्यूजी 2026: 34 गोल्ड के साथ टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, 12 मेडल जीतकर नौवें स्थान पर भारत

हॉकी इंडिया ने किया एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथों में कमान

हॉकी इंडिया ने किया एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथों में कमान

Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टिंग ऋषिकांत सिंह को सिल्वर, पीएम मोदी और पूरे देश को समर्पित किया मेडल

Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टिंग ऋषिकांत सिंह को सिल्वर, पीएम मोदी और पूरे देश को समर्पित किया मेडल

Commonwealth Games 2026: पदक जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को सराहा

Commonwealth Games 2026: पदक जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को सराहा

हमारे एथलीट पहले से ज्यादा साहसी हो गए हैं, हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है: नीरज चोपड़ा

हमारे एथलीट पहले से ज्यादा साहसी हो गए हैं, हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है: नीरज चोपड़ा

सीडब्ल्यूजी 2026: नामीबिया के खिलाफ भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम को मिली हार

सीडब्ल्यूजी 2026: नामीबिया के खिलाफ भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम को मिली हार

'आपके शब्द मुझे और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं', पीएम मोदी से मिली तारीफ पर बोलीं पीवी सिंधु

'आपके शब्द मुझे और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं', पीएम मोदी से मिली तारीफ पर बोलीं पीवी सिंधु

मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन

मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन