Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं, नदियों और नालों में पानी का स्तर सामान्य

04 अप्रैल, 2026 12:36 PM

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में फिलहाल कहीं भी बाढ़ का खतरा नहीं है। जम्मू-कश्मीर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने शनिवार सुबह 9 बजे तक की गेज रीडिंग जारी की है, जिसमें बताया गया कि सभी नदियां और नाले अपने खतरे के स्तर से काफी नीचे हैं। झेलम नदी के विभिन्न हिस्सों की बात करें तो संगम में पानी का स्तर 6.63 फीट, पम्पोर में 0.53 मीटर, मुंशीबाग में 7.05 फीट, आशाम में 4.83 फीट और वुल्लार में 1574.08 मीटर दर्ज किया गया। इन आंकड़ों की मानें तो मुख्य नदी में फिलहाल बाढ़ की कोई संभावना नहीं है और पानी नियंत्रित स्तर पर है। नदियों के सहायक नालों की बात करें तो खुडवानी में विशो नाला में 5.21 मीटर, वाची में रामबियारा नाला में 0.33 मीटर, बटकूट में लिद्दर नाला में -0.10 मीटर, बरज़ुल्ला में दूधगंगा नाला में 1.80 मीटर और डोडरहामा में सिंध नाला में 0.64 मीटर दर्ज किया गया। इन नालों में भी पानी अपने चेतावनी स्तर से नीचे है, जिससे स्थानीय स्तर पर फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं माना जा रहा है।

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। इसलिए प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नदियों और नालों के पानी का स्तर फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन लगातार मॉनिटरिंग जारी है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल को कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 5 से 7 अप्रैल तक मौसम आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। 8 और 9 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 और 11 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और पत्थर गिरने जैसी घटनाओं का खतरा बना रहेगा। निचले इलाकों में जलभराव की संभावना भी है। इसके बाद 12 से 15 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा और ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी