Friday, October 16, 2026
BREAKING
• CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस • बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब • पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह • ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात • ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष • ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं • भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा • पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी • सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई • नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

मनोरंजन

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

16 अक्टूबर, 2026 04:26 PM

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सिंगर मीका सिंह से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मीका सिंह ने एक बार उनके घर बड़ा सा ग्रैंड पियानो भिजवा दिया था, जबकि उन्हें खुद पियानो बजाना नहीं आता।

बिग बी ने बताया कि उन्होंने इस पियानो को घर में सजावट के तौर पर रखा हुआ है। जब भी उनके घर कोई म्यूजिशियन आता है, तो वह उसे बताते हैं कि यह पियानो मीका सिंह ने गिफ्ट किया है। अमिताभ ने यह किस्सा रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर शेयर किया।

दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 18 में नवरात्रि के खास एपिसोड में सिंगर फाल्गुनी पाठक और मीका सिंह नजर आएंगे। त्योहार के जश्न के बीच अमिताभ ने मीका के साथ अपने रिश्ते और उनकी दरियादिली से जुड़ा यह मजेदार किस्सा सुनाया। इस दौरान उन्होंने मीका की आवाज की तारीफ भी की।

अमिताभ ने मीका की तारीफ करते हुए कहा, ''हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि मीका जी की कुछ आदतें काफी अच्छी हैं। आपकी आवाज बहुत ही यूनिक है। जया जी ने आपकी आवाज को पहचाना था और मुझे आपके बारे में बताया था। दलेर जी भी गाते हैं, लेकिन आपकी आवाज काफी सुहानी और अलग किस्म की है।''

अमिताभ ने आगे बताया कि मीका अक्सर उन्हें कुछ न कुछ भेजते रहते हैं। इसी दौरान उन्होंने पियानो गिफ्ट करने का किस्सा सुनाया।

उन्होंने कहा, ''ये इतने दिलदार हैं कि हमें कुछ न कुछ भेजते रहते हैं। इन्होंने हमारे घर एक बड़ा सा पियानो भेजा था, जो दोगुना बड़ा होता है। उसे एक गाड़ी में भरकर हमारे घर पहुंचाया गया। लेकिन, मुझे पियानो बजाना भी नहीं आता। मैंने उसे अपने घर में सजावट के तौर पर रखा हुआ है।''

अमिताभ ने कहा, ''जब भी मेरे घर कोई म्यूजिशियन आता है, तो मैं उन्हें बताता हूं कि यह पियानो मीका सिंह ने भेजा है। ऐसा करने से मुझे अलग खुशी मिलती है।''

'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 18 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है। नवरात्रि के खास एपिसोड में फाल्गुनी पाठक और मीका सिंह की मौजूदगी शो में संगीत और त्योहार का रंग जमाएगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

माइकल डगलस की किताब बनी बेस्टसेलर, पत्नी कैथरीन बोलीं- 'मुझे तो पहले से पता था...'

माइकल डगलस की किताब बनी बेस्टसेलर, पत्नी कैथरीन बोलीं- 'मुझे तो पहले से पता था...'