Saturday, August 15, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

मनोरंजन

जब पर्दे पर गूंजे देशभक्ति के दमदार डायलॉग्स, 15 अगस्त पर जगा देंगे देशभक्ति का जज्बा

15 अगस्त, 2026 07:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड की देशभक्ति फिल्मों में कुछ डायलॉग ऐसे हैं, जो कहानी खत्म होने के बाद भी लोगों की जुबान पर बने रहते हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का 'हाउस द जोश?', राजी का 'वतन के आगे कुछ नहीं, खुद भी नहीं,' और चक दे! इंडिया का 'सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है-'इंडिया' जैसे डायलॉग जोश भर देते हैं। 15 अगस्त के मौके पर ऐसे ही 10 चर्चित डायलॉग और उनसे जुड़े सीन जानते हैं।

उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक- फिल्म का एक डायलॉग 'ये हिंदुस्तान अब चुप नहीं बैठेगा... ये नया हिंदुस्तान है... ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी' परेश रावल ने बोला था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। उरी में भारतीय जवानों पर आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई की तैयारी के दौरान यह डायलॉग फिल्म में दिखाया जाता है। फिल्म में परेश रावल ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) गोविंद भारद्वाज का किरदार निभाया था, जिसे वास्तविक जीवन के एनएसए अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जाता है। इस सीन के बाद भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी और मिशन की तरफ बढ़ती है।

राजी : फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार सहमत का एक डायलॉग आता है, जिसमें वह कहती है, 'वतन के आगे कुछ नहीं, खुद भी नहीं'। दरअसल, मेघना गुलजार की फिल्म में सहमत एक भारतीय लड़की है, जो 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान के एक सैन्य परिवार में शादी करके वहां से भारत के लिए खुफिया जानकारी जुटाती है। उसके सामने एक तरफ उसका परिवार और निजी रिश्ते हैं, दूसरी तरफ देश के लिए उसकी जिम्मेदारी। इस दौरान यह डायलॉग सामने आता है।

चक दे! इंडिया : फिल्म में शाहरुख खान का किरदार कबीर खान भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों के अंदर जोश भरने के लिए एक डायलॉग बोलता है- "मुझे स्टेट्स के नाम न सुनाई देते हैं, न दिखाई देते हैं, सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है... इंडिया'... फिल्म में टीम की खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों से आती हैं और शुरुआत में अपनी पहचान को लेकर आपस में बंटी हुई हैं। कबीर उन्हें समझाता है कि मैदान पर वे अपने-अपने राज्य के लिए नहीं, बल्कि भारत के लिए खेल रही हैं।

गदर : एक प्रेम कथा फिल्म में सनी देओल के किरदार तारा सिंह का डायलॉग 'हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा' काफी लोकप्रिय हुआ था। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे और उसके बाद तारा सिंह के अपने परिवार को वापस लाने के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीन में तारा सिंह अपने देश के प्रति गर्व जाहिर करता है। उसका यह मजबूत अंदाज लोगों के दिल को छू गया था।

सैम बहादुर : फिल्म का डायलॉग 'अमृतसर की पैदाइश हूं, बीवी बॉम्बे की है, दिल्ली में काम करता हूं, इससे ज्यादा इंडियन क्या हो सकता हूं?' विक्की कौशल ने बड़े ही बेबाक अंदाज में बोला था। विक्की फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में सैम मानेकशॉ के सैन्य करियर और उनके व्यक्तित्व को दिखाया गया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया'

'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया'

हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने

हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने

महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

'मेक इन इंडिया' अब हकीकत बन गया, अदाणी ग्रुप के 'वंदे भारतम' प्रोग्राम को होस्ट करने पर राजीव खंडेलवाल

'मेक इन इंडिया' अब हकीकत बन गया, अदाणी ग्रुप के 'वंदे भारतम' प्रोग्राम को होस्ट करने पर राजीव खंडेलवाल

'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर

'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर

जॉनी लीवर बर्थडे स्पेशल : कभी पैसों के लिए बेची कलम...फिर ऐसे बने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग

जॉनी लीवर बर्थडे स्पेशल : कभी पैसों के लिए बेची कलम...फिर ऐसे बने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग

Cocktail 2 OTT Release: इंतजार खत्म, थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', जानें कहां हुई रिलीज

Cocktail 2 OTT Release: इंतजार खत्म, थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', जानें कहां हुई रिलीज

द ट्रेटर्स 2 में रिया चक्रवर्ती ने बयां किया सुशांत की मौत के बाद का अपना दर्द, बोलीं- कई साल तक शक में...

द ट्रेटर्स 2 में रिया चक्रवर्ती ने बयां किया सुशांत की मौत के बाद का अपना दर्द, बोलीं- कई साल तक शक में...

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर