Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• नेहा बोरा को आगे रख, क्या राहुल गांधी ने खिसका दी CJP की जमीन? • कांग्रेस के मार्च में क्यों नहीं दिखे कॉकरोच पार्टी के लोग? आशुतोष रांका ने दिया जवाब • शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार • 'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास? • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी • जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर • 92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर • इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र • हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस • 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

मनोरंजन

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

13 अक्टूबर, 2026 03:10 PM

मुंबई(एजेंसी) : बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनके किरदार और उनसे जुड़े किस्से सालों बाद भी याद किए जाते हैं। शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है। फिल्म में शाहरुख ने राज का किरदार निभाया था, जबकि परमीत सेठी कुलजीत के रोल में नजर आए थे।

पर्दे पर दोनों के बीच सिमरन को लेकर टकराव देखने को मिला, लेकिन असल जिंदगी में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। परमीत सेठी ने एक इंटरव्यू में फिल्म की शूटिंग से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया था, जब शाहरुख खान उनके लिए टीचर बन गए थे।

परमीत सेठी ने यह किस्सा फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर दिए एक इंटरव्यू में साझा किया था। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने उनकी काफी मदद की। फार्महाउस पर फिल्माए गए एक सीन में दोनों को बीयर पीते हुए दिखाया जाना था। इस सीन में परमीत को मुंह से बोतल खोलनी थी, लेकिन वह सही टाइमिंग के साथ ऐसा नहीं कर पा रहे थे।

परमीत ने आगे बताया कि उस वक्त सूरज ढल रहा था और शूटिंग के लिए बहुत कम समय बचा था। ऐसे में सीन को जल्द पूरा करना जरूरी था। ऐसे में शाहरुख ने उन्हें समझाया कि मुंह से बोतल खोलने वाला शॉट किस तरह करना है। शाहरुख ने उन्हें तरीका समझाया और सीन को बेहतर बनाने में मदद की।

परमीत ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा था कि वह बहुत शांत एक्टर हैं। वह दूसरे कलाकार को अच्छा शॉट देने का पूरा मौका देते हैं और जरूरत पड़ने पर दोबारा टेक लेने से भी पीछे नहीं हटते।

परमीत सेठी ने बताया कि शाहरुख खान के साथ उनकी जान-पहचान फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी। वह अपनी पत्नी और अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के साथ मोरानी ब्रदर्स के वर्ल्ड टूर पर गए थे, जहां शाहरुख के स्टेज शो भी होते थे। इस दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।

बता दें कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में परमीत ने कुलजीत का किरदार निभाया था, जो सिमरन के पिता बलदेव सिंह की पसंद होता है। फिल्म में राज और कुलजीत के बीच लड़ाई भी देखने को मिलती है। परमीत सेठी के करियर में डीडीएलजे एक खास फिल्म रही है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस

हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

संजय मिश्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, अमिताभ बच्चन को भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

संजय मिश्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, अमिताभ बच्चन को भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, उदयपुर के कलाकार ने तरबूज पर बनाया दिवंगत एक्टर का पोर्ट्रेट

गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, उदयपुर के कलाकार ने तरबूज पर बनाया दिवंगत एक्टर का पोर्ट्रेट

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में