Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

जन्मदिन विशेष : हीरो बनने निकले थे इम्तियाज अली, लेकिन निर्देशन ने पलट दी जिंदगी

16 जून, 2026 01:25 PM

मुंबई : फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली ने दर्शकों को कुछ ऐसी फिल्में दी हैं, जिनके किरदार और डायलॉग्स आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'हाइवे' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों ने उन्हें चर्चित निर्देशकों में शामिल कर दिया। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि इम्तियाज अली का सपना निर्देशक बनने का नहीं, बल्कि अभिनेता बनने का था। वे अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आए थे, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था।

इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे, जबकि उनकी मां गृहिणी थीं। बचपन का कुछ समय पटना में बीता, जहां उन्होंने शुरुआती पढ़ाई की। बाद में वे फिर जमशेदपुर लौट आए। यहां उनके रिश्तेदार के कई सिनेमाघर थे और एक थिएटर उनके घर के बिल्कुल पास था। फिल्मों को करीब से देखने का मौका मिला तो उनका लगाव बढ़ता गया।

पढ़ाई पूरी करने के लिए इम्तियाज दिल्ली पहुंचे और दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में दाखिला लिया। कॉलेज के दिनों में उन्होंने थिएटर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वे नाटक लिखते भी थे, उनका निर्देशन भी करते थे और अभिनय भी करते थे। यही वह समय था जब उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें मनोरंजन की दुनिया में ही अपना करियर बनाना है।

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद इम्तियाज मुंबई आ गए। उस समय उनका सपना एक अभिनेता बनने का था। उन्होंने अभिनय के कई प्रयास किए और छोटे-मोटे काम भी किए। उन्होंने बाद में फिल्म निर्माण और निर्देशन की बारीकियां सीखनी शुरू कर दीं। टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए उन्होंने 'कुरुक्षेत्र', 'इम्तिहान' और 'महाभारत' जैसे शोज का निर्देशन किया। इससे उन्हें कैमरे के पीछे काम करने का अनुभव मिला।

हालांकि, अभिनेता बनने का सपना उन्होंने पूरी तरह छोड़ा नहीं था। साल 2004 में उन्हें अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में याकूब मेमन का किरदार निभाने का मौका मिला। लेकिन जल्द ही उन्हें महसूस हुआ कि उनकी असली ताकत अभिनय नहीं, बल्कि कहानियां गढ़ने और उन्हें पर्दे पर उतारने में है। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह निर्देशन पर ध्यान देना शुरू कर दिया।

साल 2005 में उनकी पहली फिल्म 'सोचा न था' रिलीज हुई। फिल्म को समीक्षकों ने पसंद किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा सफल नहीं रही। इसके बाद 'आहिस्ता आहिस्ता' भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। लगातार दो फिल्मों की असफलता के बाद भी इम्तियाज ने हार नहीं मानी। फिर साल 2007 में 'जब वी मेट' आई और इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी। शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और इम्तियाज रातों-रात चर्चित निर्देशक बन गए।

इसके बाद उन्होंने 'लव आज कल', 'रॉकस्टार', 'हाइवे', 'तमाशा' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसी कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया। अपने शानदार काम के लिए इम्तियाज अली को आईफा, गिल्ड अवॉर्ड, इंडियन टेली अवार्ड, जी सिने अवॉर्ड आदि मिल चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक