Saturday, September 19, 2026
BREAKING
केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की एशियन गेम्स 2026: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’ क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ता भारत, ये नए युग की शुरुआत : प्रधानमंत्री मोदी कार्बन उत्सर्जन का ठीकरा विकासशील देशों पर फोड़ना गलत, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन ग्लोबल एवरेज से आधा : पीएम मोदी हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, तेल प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले 5 देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

मनोरंजन

जन्मदिन पर रियल स्टार उपेंद्र का दिखा अब तक का सबसे खतरनाक अवतार, ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ से फर्स्ट लुक ने मचाई हलचल

19 सितंबर, 2026 03:38 PM

मुंबई : सुपरहीरो तेजा सज्जा, जिन्होंने ‘हनुमैन’ और ‘मिराई’ के साथ पैन-इंडिया लेवल पर अपनी धाक जमाई है, फिलहाल ‘ज़ॉम्बी रेड्डी’ की दूसरी किस्त ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 NXT LVL’ में नज़र आने वाले हैं। ‘ज़ॉम्बी रेड्डी’ के क्रिएटर प्रशांत वर्मा सीक्वल के क्रिएटर के तौर पर लौट रहे हैं, वहीं सुपर्ण एस वर्मा ने इस बार डायरेक्शन की कमान संभाली है।

‘हक’, ‘राणा नायडू’ और ‘द फैमिली मैन 2’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से अपनी पहचान बना चुके सुपर्ण वर्मा, कई फिल्मों और वेब सीरीज़ में अपनी राइटिंग का जलवा भी दिखा चुके हैं। ऐसे में उनका खास इंटेंस अंदाज़ इस फ्रेंचाइज़ी में एक नया फ्लेवर जोड़ता दिखाई देगा। टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले तैयार हो रही है। बड़े स्केल और महत्वाकांक्षी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले इस बैनर ने शानदार प्रोडक्शन वैल्यू और पैन-इंडिया विज़न के साथ बड़े पर्दे पर ग्रैंड सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने की अपनी खास पहचान बनाई है।
‘मिराई’ के बाद ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 NXT LVL’ तेजा सज्जा और प्रोडक्शन हाउस की दूसरी साझेदारी है। तेजा सज्जा के जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल ग्लिम्प्स सामने आया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म की स्टारकास्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। रियल स्टार उपेंद्र एक अहम भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि शनाया कपूर इस फिल्म के साथ तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगी।
‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2’ के मेकर्स ने उपेंद्र के जन्मदिन के खास मौके पर उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया है। पोस्टर में उपेंद्र का ऐसा वाइल्ड, फियर्स और लार्जर-दैन-लाइफ अवतार देखने को मिल रहा है, जो पहली नज़र में ही पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। उपेंद्र एक विशाल पेड़ की डाल से उल्टे लटके हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके एक हाथ में लंबा हथियार है। रफ एंड रग्ड लुक, खुले हुए बाल और चेहरे पर दिखता इंटेंस एक्सप्रेशन उनके किरदार को एक रहस्यमयी पहचान देता है।

डार्क कॉस्ट्यूम और ट्राइबल इंस्पायर्ड पैटर्न्स उनके इस रॉ और हटके लुक को और दमदार बनाते हैं। पोस्टर का बैकग्राउंड भी किसी रहस्यमयी जंगल की दुनिया से कम नहीं है, जहां घना जंगल, जलती हुई मशालें और रहस्यमयी परछाइयां माहौल को और डरावना बना रही हैं। उपेंद्र का उल्टा लटका हुआ ये अनकन्वेंशनल पोज़ और पूरा ईरी सेटअप मिलकर फिल्म के फैंटेसी-एक्शन वर्ल्ड की झलक देता है। और पोस्टर पर लिखी टैगलाइन, “READY TO TURN THE WORLD UPSIDE DOWN”, तो इस फर्स्ट लुक को बिल्कुल परफेक्ट पंच देती है।

अपनी जबरदस्त वर्सेटिलिटी और हर किरदार के लिए खुद को पूरी तरह बदल देने की काबिलियत के लिए मशहूर उपेंद्र इस बार ऐसे अवतार में नज़र आ रहे हैं, जो उनके लंबे और शानदार करियर के सबसे अलग और ध्यान खींचने वाले लुक्स में से एक हो सकता है। ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 NXT LVL – डेड ऑर अलाइव’ तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, नेपाली और जापानी भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

फिल्मों में रिश्तों, दर्द और जिंदगी की सच्चाई को उतारने वाले महेश भट्ट की जिंदगी भी है 'फिल्मी'

फिल्मों में रिश्तों, दर्द और जिंदगी की सच्चाई को उतारने वाले महेश भट्ट की जिंदगी भी है 'फिल्मी'

चार नामी डायरेक्टर, चाहत के चार रंग और एक ऐसी एंथोलॉजी जो बांधकर रखे !

चार नामी डायरेक्टर, चाहत के चार रंग और एक ऐसी एंथोलॉजी जो बांधकर रखे !

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

पल्लवी जोशी को 'विवेक अग्निहोत्री की पत्नी' कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता है

पल्लवी जोशी को 'विवेक अग्निहोत्री की पत्नी' कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता है

'7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

'7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, अनूप जलोटा बोले-परमानेंट पीएम बने रहें

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, अनूप जलोटा बोले-परमानेंट पीएम बने रहें

लैट्रिन वाली फीलिंग…,सिद्धार्थ मल्होत्रा का भोजपुरी पर किया पुराना कमेंट वायरल

लैट्रिन वाली फीलिंग…,सिद्धार्थ मल्होत्रा का भोजपुरी पर किया पुराना कमेंट वायरल

पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर खरी नहीं उतरी तो...

पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर खरी नहीं उतरी तो...

रवीना टंडन ने खोला गोविंदा संग जोड़ी का राज, बोलीं- 'करिश्मा और मेरे अलावा कोई इतनी शानदार जोड़ी नहीं बना पाया'

रवीना टंडन ने खोला गोविंदा संग जोड़ी का राज, बोलीं- 'करिश्मा और मेरे अलावा कोई इतनी शानदार जोड़ी नहीं बना पाया'