Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• भारत को चिप इंडस्ट्री के लिए क्रिटिकल मटीरियल का मजबूत इकोसिस्टम बनाना होगा: अश्विनी वैष्णव • DRDO का प्लेटफार्म, हथियारों के परीक्षण से जुड़ी अहम सूचनाओं को मिलेगी सुरक्षा • मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान • पीएम मोदी ने पोप लियो XIV के जल्द स्वस्थ होने की कामना की • 5जी और डिजिटल कनेक्टिविटी में भारत का मॉडल दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत, अगली क्रांति में निभा सकता है अहम भूमिका : जीएसएमए चेयर • एक नवंबर तक पूरे हों सीवर-पेयजल पाइपलाइन के अधूरे कार्य, खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत: सीएम धामी • दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता • वैशाली नाव हादसा: मासूमों की मौत पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक, पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा • हस्तशिल्प निर्यात में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह • पीएम मोदी ने सुभाषित में साझा किया दुर्गा सप्तशती का पावन श्लोक, मां नारायणी को किया सादर नमन

मनोरंजन

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

14 अक्टूबर, 2026 04:41 PM

मुंबई(एजेंसी) : अली फजल उन एक्टर्स में से हैं जो अपने काम के साथ नए तरह के किरदारों और कहानियों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह अपने जन्मदिन पर भी काम करना पसंद करते हैं।

इस बार अली अपना जन्मदिन दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के बीच मनाएंगे। उनका कहना है कि अपने खास दिन पर सेट पर मौजूद रहना और एक नई कहानी को पर्दे पर लाने की दिशा में काम करना उनके लिए खास अनुभव होता है।

बता दें कि अली 15 अक्टूबर को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

अपने जन्मदिन पर काम करने को लेकर अली फजल ने कहा, ''मैं खुश हूं कि अपना जन्मदिन उस काम को करते हुए मना रहा हूं, जिससे मुझे प्यार है। प्रोफेशनल तौर पर यह साल काफी अच्छा और रोमांचक रहा है। अब दिल्ली में अपने अगले प्रोजेक्ट के सेट पर होना इस दिन को और भी खास बना देता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे एक ऐसी सिचुएशनल कॉमेडी में काम करने का मौका मिल रहा है, जिसके जरिए मैं कुछ नया एक्सप्लोर कर सकता हूं। मुझे लगता है कि इसकी कहानी देश के लोगों से जुड़ पाएगी। मेरे लिए सेट पर रहकर एक नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर जन्मदिन मनाने का कोई और तरीका नहीं है।''

बता दें कि अली फजल ने अपनी अगली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू कर दी है। फिलहाल फिल्म के नाम, कहानी और बाकी कलाकारों से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इस नए प्रोजेक्ट के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों के सामने अलग अंदाज में नजर आएंगे।

अली फजल हाल ही में ओटीटी एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज 3' में नजर आए थे। इसके अलावा, वह 'मिर्जापुर: द मूवी' का भी हिस्सा रहे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा

'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल

'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल

'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है'

'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है'

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र