Friday, July 03, 2026
BREAKING
हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां "31 जुलाई तक मक्का व धान की फसल का कराए बीमा", हिमाचल सरकार ने किसानों से की अपील

दुनिया

जंग खत्म होते ही छोड़ दूंगा 'राष्ट्रपति पद', वोलोदिमीर जेलेंस्की का बड़ा बयान

25 सितंबर, 2025 07:50 PM

रूस से चल रहे भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जैसे ही युद्ध खत्म होगा, वह राष्ट्रपति पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। जेलेंस्की ने साफ कहा कि उनका मकसद सत्ता में बने रहना नहीं है, बल्कि देश में युद्ध को खत्म करना है।

शांति की कोशिशें जारी रहेंगी
जेलेंस्की ने भरोसा दिलाया कि वह यूक्रेन में शांति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। उनके मुताबिक, इस युद्ध का अंत केवल राजनीतिक समाधान से नहीं होगा, बल्कि यह यूक्रेनी जनता की आज़ादी और भविष्य के लिए भी अहम कदम साबित होगा।

रूस बताता है अवैध राष्ट्रपति
रूस लंबे समय से जेलेंस्की को अवैध राष्ट्रपति कहता आ रहा है। उसका कहना है कि जेलेंस्की का कार्यकाल खत्म हो चुका है। हालांकि, रूस के हमले के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू है, जिसकी वजह से वहां चुनाव कराना संभव नहीं है। इसी कारण यूक्रेन की संसद ने फरवरी में एक प्रस्ताव पास कर जेलेंस्की का कार्यकाल तब तक बढ़ा दिया, जब तक मार्शल लॉ खत्म नहीं हो जाता।

रूस को रोकना होगा: जेलेंस्की
इससे पहले जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की थी कि रूस को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि राष्ट्रपति पुतिन यूरोप तक जंग का विस्तार करना चाहते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि फिलहाल दुनिया हथियारों की अब तक की सबसे खतरनाक दौड़ में फंस चुकी है।

भारत का जिक्र भी किया
जेलेंस्की ने हाल ही में भारत को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भारत ज्यादातर यूक्रेन के पक्ष में है और किसी भी तरह से युद्ध को बढ़ावा नहीं दे रहा। ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कुछ मसले जरूर हैं, लेकिन उनका हल निकाला जा सकता है। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि भारत यूक्रेन के साथ खड़ा है और यूरोप को भी भारत के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित