Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

खेल

'छोटे शहर-गांवों में छुपी प्रतिभाओं को पहचानना जरूरी', भारतीय खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के 'प्रतिभा खोज अभियान' की प्रशंसा की

15 अगस्त, 2026 07:47 PM

गांधीनगर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को लगातार 13वीं बार संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक खेलों की तैयारियों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि देशभर में 'प्रतिभा खोज अभियान' की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के टैलेंट को पहचानकर उन्हें ट्रेनिंग और हर तरह की मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी।

पीएम मोदी की इस खास पहल की तारीफ करते हुए गांधीनगर के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में ट्रेनिंग कर रहीं इंटरनेशनल एथलीट सुजाता ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री का प्रतिभा खोज अभियान' एक शानदार पहल है। अगर हमें 2036 के लिए एक मजबूत टीम तैयार करनी है, तो अभी से छोटे शहर-गांव में छिपी प्रतिभाओं को पहचाना होगा। 5 से 10 साल के बच्चों को अगर सही समय पर मौका, अच्छी कोचिंग और बेहतरीन सुविधाएं मिलें तो भारत कई नए खेलों में विश्व स्तर पर आगे बढ़ सकता है। मेरा मानना है कि प्रतिभा देश के हर कोने में है, हमें सिर्फ उसे पहचानने की जरूरत है।"

राष्ट्रीय स्तर के एथलीट नितिन ने कहा, "भारत के कई खेलों की टीमें बाहर नहीं जा पाती हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की यह पहल शानदार है। इसके जरिए 5 से 10 साल के बच्चों को अच्छी ट्रेनिंग मिल सकती है और उन पर ध्यान दिया जाएगा। एनसीओई (नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है तो इन बच्चों को वहां के लिए चुना जाएगा। मैं यही कहूंगा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है, क्योंकि अगर हम नई युवा पीढ़ी को अभी से ध्यान देंगे और उन्हें अच्छी ट्रेनिंग मिलेगी तो वह भविष्य में हमारे लिए और भी मेडल ला सकते हैं।"

हैंडबॉल कोच बीनोए डीएस ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हर राज्य में जाकर जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की खोज करेगा और भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए मजबूत टीम तैयार करेगा। राष्ट्रीय स्तर के एथलीट सचिन ने भी प्रधानमंत्री की इस खास पहल की प्रशंसा की और कहा कि इससे भविष्य में भारत की झोली में और भी मेडल आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब

गाले टेस्ट: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी

गाले टेस्ट: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी

ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान

ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान

एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान

एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान

हॉकी वर्ल्ड कप: कप्तान हरमनप्रीत का डबल धमाल, भारत ने अपने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से रौंदा

हॉकी वर्ल्ड कप: कप्तान हरमनप्रीत का डबल धमाल, भारत ने अपने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से रौंदा

पहला टेस्ट: गंभीर ऐंठन के कारण केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट, तीसरे सेशन में नहीं कर सके बैटिंग

पहला टेस्ट: गंभीर ऐंठन के कारण केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट, तीसरे सेशन में नहीं कर सके बैटिंग

भारत बनाम श्रीलंका: गॉल में देवदत्त पडिक्कल ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

भारत बनाम श्रीलंका: गॉल में देवदत्त पडिक्कल ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

'इस पहल से भारत की झोली में और मेडल आएंगे', खो-खो खिलाड़ी धनविन ने की पीएम मोदी के 'प्रतिभा खोज अभियान' की प्रशंसा

'इस पहल से भारत की झोली में और मेडल आएंगे', खो-खो खिलाड़ी धनविन ने की पीएम मोदी के 'प्रतिभा खोज अभियान' की प्रशंसा

वर्ल्ड कप में कोई भी विरोधी आसान नहीं होता, भावनाओं को काबू में रखना होगा: कप्तान हरमनप्रीत

वर्ल्ड कप में कोई भी विरोधी आसान नहीं होता, भावनाओं को काबू में रखना होगा: कप्तान हरमनप्रीत