Tuesday, April 07, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला: अब साल में सिर्फ दो बार होंगे CA फाइनल एग्जाम मध्य पूर्व तनाव और ट्रंप की चेतावनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल प्रवासी मजदूरों को राहत, सभी राज्यों में 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के रिकॉर्ड बिक्री के चलते पहली तिमाही के परिचालन लाभ में 33 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल भगवंत मान सरकार ने 70 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी, योजना विभाग को किया मजबूत और रोजगार के नए अवसर सृजित: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का गौरव: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट जसनूर सिंह सी.डी.एस. मेरिट सूची में पूरे भारत में अव्वल पंजाब का आबकारी राजस्व लक्ष्य को पार करते हुए 11,782 करोड़ रुपये तक पहुँचा; चार वर्षों में वसूली लगभग दोगुनी: हरपाल सिंह चीमा

खेल

चार मुकाबलों की सीरीज खेलने अर्जेंटीना जाएगी भारतीय महिला हॉकी टीम

07 अप्रैल, 2026 04:44 PM

नई दिल्ली : भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम चार मुकाबलों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए अर्जेंटीना के दौरे पर जाएगी। यह सीरीज 13 से 17 अप्रैल तक ब्यूनस आयर्स के सेनार्ड में खेली जाएगी। इस सीरीज को विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि भारत-अर्जेंटीना के बीच होने वाली यह सीरीज काफी रोमांचक हो सकती है। सीरीज का पहला मुकाबला 13, दूसरा मैच 14, तीसरा मैच 16 और अंतिम मुकाबला 17 अप्रैल को खेला जाना है। यह दौरा बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 और एशियाई खेलों से पहले भारत की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम समझा जा रहा है। हाल के वर्षों में भारत और अर्जेंटीना के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है और दोनों टीमों के बीच कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं, जिसमें पिछले साल जून में एफआईएच प्रो लीग 2024-25 में शूटआउट से तय हुआ 2-2 का रोमांचक ड्रॉ भी शामिल है। यह आगामी दौरा बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मैच प्रैक्टिस का अहम मौका देगा, जो हॉकी इंडिया के रणनीतिक कैलेंडर के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। अर्जेंटीना के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम विश्व कप से पहले शानदार लय प्राप्त करना चाहेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम को अलग-अलग कॉम्बिनेशन और रणनीतियों को आजमाने का मौका भी मिलेगा।

इस दौरे के बारे में बात करते हुए भारतीय मुख्य कोच सजोर्ड मारिन ने कहा, "हम 24 खिलाड़ियों की टीम के साथ अर्जेंटीना जा रहे हैं और यह एक बहुत ही सोच-समझकर लिया गया फैसला है। इस दौरे का मकसद ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को सबसे ऊंचे स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका देना है। अर्जेंटीना दुनिया की बेहतरीन टीमों में से एक है और वहां का माहौल हमें यह समझने में काफी मदद करेगा कि हर खिलाड़ी किस स्थिति में है। हम यह देखना चाहते हैं कि जब सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी तब कौन सी खिलाड़ी आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेती है। इस टीम में जगह बनाने के लिए आपको सबसे पहले यह साबित करना होगा कि आप एक टीम प्लेयर हैं। व्यक्तिगत काबिलियत जरूरी है, लेकिन अगर आप टीम के साथ तालमेल नहीं बैठा पाते और एक-दूसरे के लिए मिलकर काम नहीं करते, तो इस टीम में जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

रूस के खिलाफ तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी भारत की अंडर-17 फुटबॉल महिला टीम

रूस के खिलाफ तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी भारत की अंडर-17 फुटबॉल महिला टीम

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के ये 5 खिलाड़ी

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के ये 5 खिलाड़ी

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले 6 अंपायर

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले 6 अंपायर

बारिश ने बिगाड़ा खेल, KKR-पंजाब को साझा करना पड़ा 1-1 अंक

बारिश ने बिगाड़ा खेल, KKR-पंजाब को साझा करना पड़ा 1-1 अंक

आईपीएल 2026: गुवाहाटी में भिड़ेंगी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

आईपीएल 2026: गुवाहाटी में भिड़ेंगी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

केकेआर बनाम पीबीकेएस: फैंस को उम्मीद, घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स

केकेआर बनाम पीबीकेएस: फैंस को उम्मीद, घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2026: केकेआर को चहल से रहना होगा सावधान, लेग स्पिनर के नाम है सर्वाधिक विकेट

IPL 2026: केकेआर को चहल से रहना होगा सावधान, लेग स्पिनर के नाम है सर्वाधिक विकेट

ओलंपिक पदक विजेता ब्लैंका व्लासिक को 'वर्ल्ड 10के बेंगलुरु 2026' का एंबेसडर बनाया गया

ओलंपिक पदक विजेता ब्लैंका व्लासिक को 'वर्ल्ड 10के बेंगलुरु 2026' का एंबेसडर बनाया गया

मोहसिन नकवी दिन में दिख रहे तारे, कहा- आईपीएल को पीछे छोड़ देगी पीएसएल

मोहसिन नकवी दिन में दिख रहे तारे, कहा- आईपीएल को पीछे छोड़ देगी पीएसएल

बेंगलुरु में RCB का जलवा, 43 रन से CSK को दी करारी शिकस्त

बेंगलुरु में RCB का जलवा, 43 रन से CSK को दी करारी शिकस्त