Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

04 सितंबर, 2026 12:20 PM

शेन्जेन : भारतीय स्टार किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स में सफर समाप्त हो गया। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग के ली चेउक यियू से हार के साथ ही श्रीकांत टूर्नामेंट से बाहर हो गए। श्रीकांत को शेन्जेन एरिना में ली के हाथों 16-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत का तीन साल में यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 या उससे ऊपर के इवेंट में पहला क्वार्टर फाइनल था। श्रीकांत के बाहर होने के साथ ही भारत के पदक जीतने की एक और उम्मीद कहीं न कहीं टूट गई। ली के खिलाफ श्रीकांत की यह चौथी लगातार हार थी। भारतीय खिलाड़ी 2018 इंडिया ओपन के पहले राउंड में ली के खिलाफ एकमात्र जीत हासिल कर सके हैं। प्री-क्वार्टर में, श्रीकांत ने कनाडा के वर्ल्ड नंबर 9 और हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर लाई को 21-18, 21-19 से हराकर हैरान कर दिया था। उन्होंने पहले राउंड में चीनी ताइपे के वर्ल्ड नंबर 21 ची यू-जेन को सिर्फ 35 मिनट में 21-16, 21-15 से हराया था।

बाद में, पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, जो 750 इवेंट में अकेली भारतीय चुनौती बची हैं, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए डेनमार्क की जोड़ी किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से भिड़ेंगी।

भारतीय खिलाड़ी ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव और क्रिस्टो पोपोव को 21-17, 22-24, 21-9 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
इसके पहले, बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का महिला एकल अभियान गुरुवार को तन्वी शर्मा के जापान की टोमोका मियाजाकी से 21-17, 18-21, 21-16 से हारने के बाद खत्म हो गया। भारत की मिश्रित डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और ओलंपियन तनीषा क्रैस्टो चीनी को ताइपे के लियू कुआंग-हेंग और सू यिन-हुई से दूसरा राउंड मैच में 21-18, 21-18 से हार का सामना करना पड़ा था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई