Friday, September 11, 2026
BREAKING
मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी, धरना स्थलों पर पहुंचे कार्यकर्ता आईडीएफसी बैंक मामला - सीबीआई ने आईएफएस अधिकारी और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट 18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: डॉ. अरविंद शर्मा HIV नियंत्रण में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 लक्ष्यों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : डॉ. सुमिता मिश्रा मोदी को बदनाम करने की स्क्रिप्ट लेकर घूम रही कांग्रेस, सेवा और तपस्या के 25 साल नहीं झुठला पाएगी : नायब सिंह सैनी बीपीएल सत्यापन पर सरकार घिरी, राव नरेंद्र सिंह बोले- बिना सर्वे गांव वालों से आय पूछना महज खानापूर्ति 75 लाख के जीएसटी नोटिस को रफा-दफा करने के लिए मांगी 5 लाख की रिश्वत, सीए और ईटीओ गिरफ्तार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में किराएदारों और मकान मालिकों के लिए नए नियम लागू, 15 दिनों में देना होगा जवाब

11 सितंबर, 2026 07:49 PM

चंडीगढ़ : प्रशासन के एस्टेट विभाग ने ‘यू.टी. चंडीगढ़ किराएदारी नियम, 2026’ अधिसूचित कर दिए हैं। प्रशासक की ओर से गुरुवार को जारी किए गए ये नियम पूरे चंडीगढ़ में लागू होंगे। नए नियमों का उद्देश्य मकान मालिकों और किराएदारों के बीच किराए, बकाया, कब्जे और अन्य विवादों के निपटारे की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। नए नियमों के तहत विवादों के समाधान के लिए रेंट अथॉरिटी, रेंट कोर्ट और रेंट ट्रिब्यूनल की तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मकान मालिक और किराएदार दोनों के लिए किराएदारी समझौते की जानकारी रेंट अथॉरिटी के पास दर्ज करवाना जरूरी होगा।

2 महीने के अंदर दर्ज करनी होगी किराएदारी की जानकारी
नियमों के मुताबिक, किराएदारी समझौता होने के 2 महीने के अंदर मकान मालिक और किराएदार संयुक्त रूप से या अलग-अलग ऑनलाइन माध्यम से रेंट अथॉरिटी को इसकी जानकारी दे सकेंगे। जानकारी मिलने के बाद अथॉरिटी 7 दिन के अंदर यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (UIN) जारी करेगी, जो ई-रसीद के रूप में संबंधित पक्षों को मिलेगा। किराएदारी से जुड़े दस्तावेज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाएंगे। इसमें OTP आधारित वेरिफिकेशन की सुविधा होगी। रिकॉर्ड तक पहुंच केवल संबंधित पक्षों और अधिकृत अधिकारियों तक सीमित रहेगी। अथॉरिटी को अपनी स्थापना के 3 महीने के अंदर यह डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करना होगा।

किराए के साथ बिजली-पानी के खर्च पर भी होगा विवाद का निपटारा
अगर मकान मालिक और किराएदार के बीच किराए या बिजली-पानी, मेंटेनेंस और सुरक्षा सेवाओं जैसे खर्चों की दर को लेकर विवाद होता है तो कोई भी पक्ष रेंट अथॉरिटी में आवेदन कर सकेगा। फैसला लेते समय संबंधित इलाके में चल रहे किराए की दरों को भी ध्यान में रखा जा सकेगा। अगर मकान मालिक किराया लेने से इनकार करता है या रसीद जारी नहीं करता तो किराएदार लगातार 2 महीने तक RTGS, NEFT, चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए किराया दे सकेगा। इसके बाद भी भुगतान स्वीकार नहीं किए जाने पर किराए की राशि रेंट अथॉरिटी के पास जमा करवाई जा सकेगी।

15 दिन में देना होगा जवाब
रेंट अथॉरिटी के सामने मामला आने के बाद दूसरी पार्टी को 15 दिन के अंदर जवाब देना होगा। उचित कारण होने पर यह अवधि अधिकतम 30 दिन तक बढ़ाई जा सकेगी। वहीं, रेंट ट्रिब्यूनल को नोटिस की तामील के 60 दिन के अंदर अपील का फैसला करना होगा। सामान्य तौर पर किसी मामले में केवल एक बार स्थगन की अनुमति होगी। रेंट कोर्ट के आदेश की पालना भी नोटिस की तामील के 30 दिन के अंदर करनी होगी। डीसी-कम-एस्टेट ऑफिसर निशांत कुमार यादव ने कहा कि नए नियमों से मकान मालिकों और किराएदारों के बीच अधिक पारदर्शिता और स्पष्टता आएगी। साथ ही किराएदारी से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए व्यवस्थित और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चंडीगढ़ में UFBU के बैनर तले बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चंडीगढ़ में UFBU के बैनर तले बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

PECOSA चुनाव 2026: हरप्रीत सिंह ओबेरॉय अध्यक्ष निर्वाचित

PECOSA चुनाव 2026: हरप्रीत सिंह ओबेरॉय अध्यक्ष निर्वाचित

त्योहारों के सीजन में यात्रियों को राहत, चंडीगढ़ से चलेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के सीजन में यात्रियों को राहत, चंडीगढ़ से चलेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं

51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं

पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन

पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...