Monday, August 03, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया पंजाब में खनन कार्य पूरी तरह डिजिटल: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब माइनिंग मैनेजमेंट सिस्टम (पी.एम.एम.एस) पोर्टल का शुभारंभ गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा एवं भावना से मना रही है पंजाब सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक 4 अगस्त को, भाजपा संसदीय दल ने जारी किया पत्र उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने पर सहमति गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू ने की केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से खास मुलाकात, खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई जर्सी भेंट की हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया शिक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा उठेगा, हमारा संगठन छात्रों के साथ खड़ा रहेगा: अभिजीत दिपके जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'किसी आपराधिक तत्व को नहीं बख्शा जाएगा'

खेल

गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू ने की केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से खास मुलाकात, खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई जर्सी भेंट की

03 अगस्त, 2026 05:40 PM

भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और मुख्य राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग कोच ने केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने मंत्री को भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के सभी खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई जर्सी भेंट की।

टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई ने महिलाओं के 4 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 85 किग्रा वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया और फिर क्लीन एंड जर्क में 105 किग्रा वजन उठाकर एक और गेम्स रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी की।

केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की वीडियो शेयर की। उन्होंने भारतीय महिला एथलीट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार जीत के बाद घर वापसी पर स्वागत है मीराबाई चानू। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है। सभी वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों के साइन वाली टी-शर्ट भेंट करने के लिए धन्यवाद।”

किरेन रिजिजू ने वीडियो में मीराबाई चानू से कहा, “मैंने कहा कि पेरिस ओलंपिक में मैं थोड़ा दुखी था, लेकिन इस बार आपने दिल खुश कर दिया। मुझे यकीन था कि इस बार तो गोल्ड ही आएगा।” मीराबाई ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीन बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। वह गोल्ड की हैट्रिक पूरी करने वाली दुनिया की पहली वेटलिफ्टर हैं।

मीराबाई चानू का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह चौथा मेडल रहा। इससे पहले उन्होंने ग्लासगो 2014 में 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि गोल्ड कोस्ट 2018 और बर्मिंघम 2022 में गोल्ड मेडल को अपने नाम किया था।

रविवार को ग्लासगो से लौटने पर मीराबाई का जोरदार स्वागत हुआ। टीम की सफल यात्रा का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों समर्थक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जमा हुए थे। नई दिल्ली पहुंचने के बाद, मणिपुर की इस स्टार खिलाड़ी ने अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व जताया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मणिपुर से होने के नाते, मुझे बहुत गर्व है कि मैंने अपने देश के लिए कुछ अच्छा किया है।”

मीराबाई के साथ-साथ सिल्वर मेडल जीतने वाले लवप्रीत सिंह, ज्ञानेश्वरी यादव और ऋषिकांत शर्मा भी मेडल जीतकर स्वदेश लौटे। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए एक और यादगार प्रदर्शन में योगदान देने के बाद फैंस, परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की 100वीं वर्षगांठ, क्लोजिंग सेरेमनी के साथ भारत को सौंपी गई मेजबानी

2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की 100वीं वर्षगांठ, क्लोजिंग सेरेमनी के साथ भारत को सौंपी गई मेजबानी

आकिब नबी को उनकी मेहनत का फल मिला, वह सच में हैं हकदार : सुनील कुमार

आकिब नबी को उनकी मेहनत का फल मिला, वह सच में हैं हकदार : सुनील कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी! कोहली-शास्त्री को दिया किस बात का क्रेडिट?

भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी! कोहली-शास्त्री को दिया किस बात का क्रेडिट?

26 साल बाद पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में धूल चटाना चाहेगा वेस्टइंडीज, आज से शुरू दूसरा टेस्ट

26 साल बाद पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में धूल चटाना चाहेगा वेस्टइंडीज, आज से शुरू दूसरा टेस्ट

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद बोलीं जैस्मीन, मेहनत का फल मिला

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद बोलीं जैस्मीन, मेहनत का फल मिला

सीडब्ल्यूजी 2026: ट्रिपल जंप में भारत का डबल धमाल, प्रवीण चित्रवेल ने जीता सिल्वर, सेल्वा प्रभु के नाम ब्रॉन्ज

सीडब्ल्यूजी 2026: ट्रिपल जंप में भारत का डबल धमाल, प्रवीण चित्रवेल ने जीता सिल्वर, सेल्वा प्रभु के नाम ब्रॉन्ज

'स्कॉट ने बहुत अच्छा काम किया', नीदरलैंड का कप्तान बनने के बाद बोले बास डी लीडे

'स्कॉट ने बहुत अच्छा काम किया', नीदरलैंड का कप्तान बनने के बाद बोले बास डी लीडे

सीडब्ल्यूजी 2026: सोमन राणा-शुभम जुयाल का कमाल, एफ57 शॉट पुट में भारत ने 'गोल्ड' के साथ 'सिल्वर' भी जीता

सीडब्ल्यूजी 2026: सोमन राणा-शुभम जुयाल का कमाल, एफ57 शॉट पुट में भारत ने 'गोल्ड' के साथ 'सिल्वर' भी जीता

सीडब्ल्यूजी 2026: गोल्ड चूके बॉक्सर जादुमणी सिंह, मेंस 55 किग्रा वर्ग में भारत के नाम सिल्वर

सीडब्ल्यूजी 2026: गोल्ड चूके बॉक्सर जादुमणी सिंह, मेंस 55 किग्रा वर्ग में भारत के नाम सिल्वर

‘आपकी उपलब्धि युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी’, पीएम मोदी ने दी पदक विजेताओं को बधाई

‘आपकी उपलब्धि युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी’, पीएम मोदी ने दी पदक विजेताओं को बधाई