Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

गाजा में जुलाई में कुपोषण से 48 और फिलीस्तीनियों की मौतें, बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा

24 जुलाई, 2025 07:37 PM

इजरायली हमलों और नाकेबंदी से बुरी तरह प्रभावित गाजा पट्टी में भुखमरी की स्थिति और भयावह होती जा रही है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि जुलाई 2025 में अब तक कुपोषण से कम से कम 48 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस साल यानी 2025 में अब तक कुल 59 लोग कुपोषण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले पूरे साल 2024 में यह आंकड़ा 50 था, जबकि 2023 में इजरायली हमले शुरू होने के बाद कुपोषण से चार लोगों की मौत हुई थी।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल में हमास के हमले के जवाब में इजरायल ने गाजा पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद से ही गाजा में जरूरी खाद्य सामग्री और चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी बनी हुई है। गाजा सिटी के शिफा अस्पताल ने बताया कि बुधवार को भी कुपोषण से पीड़ित एक पुरुष और एक महिला की मौत हुई। मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि 2023 से अब तक कुपोषण से मरने वालों में कुल 113 फलस्तीनी शामिल हैं, जिनमें 81 बच्चे हैं।

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि अगर जल्द ही युद्धविराम और राहत सामग्री की निर्बाध आपूर्ति नहीं हुई तो आने वाले महीनों में यह संकट और गहरा सकता है। संयुक्त राष्ट्र और कई मानवाधिकार समूह पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि गाजा में बच्चों और महिलाओं में कुपोषण तेजी से जानलेवा स्तर पर पहुंच रहा है। गाजा के अस्पतालों में भी इलाज के लिए जरूरी दवाओं और पोषण आहार की भारी कमी है। शिफा अस्पताल समेत कई मेडिकल सेंटर्स ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आपात सहायता भेजने की अपील की है ताकि कुपोषण के बढ़ते मामलों को रोका जा सके।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित